BREAKING NEWS
BIG UPDATE: जब नो एंट्री लागू तो शहर में भारी ट्रक.. <<     VIDEO: किसानों का खेतों तक पहुंचना हुआ मुश्किल,.. <<     BIG NEWS : पहले कार से उठा धुआं, फिर अचानक भड़क उठीं.. <<     KHABAR : शहीद टीआई दिलीप पुरी को देवास ने दी.. <<     KHABAR : छात्राओं के साथ बैठकर कलेक्टर ने किया.. <<     KHABAR : खातेगांव थाना प्रभारी स्व. दिलीप कुमार.. <<     KHABAR : दुपाड़ा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक.. <<     KHABAR : भगवान श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी से यादव.. <<     KHABAR : सांदीपनी विद्यालय मनासा में छात्र संवाद.. <<     KHABAR : खातेगांव थाना प्रभारी स्व. दिलीप कुमार.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कुसुम बाई सोनी, परिवार में शोक.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2026, 6:59 pm
KHABAR : नर्मदापुरम में बदहाल सड़क पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, भोपाल-बैतूल फोरलेन पर चक्काजाम, एंबुलेंस भी फंसी, आश्वासन के बाद खुला जाम, पढे़ खबर 

Share On:-

इटरासी। बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इटारसी से ग्राम लोहारिया तक प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़क गड्ढों में तब्दील होने से परेशान सैकड़ों ग्रामीण आज नर्मदापुरम-भोपाल-बैतूल फोरलेन पर पहुंच गए और देखते ही देखते चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क का तत्काल पेचवर्क शुरू कराने की मांग पर अड़ गए। करीब 20 मिनट तक फोरलेन का एक हिस्सा बाधित रहा। इसी दौरान एक गंभीर महिला मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।


एक दिन पहले ही इटारसी से सटे करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने प्रशासन को धरना और चक्काजाम करने की चेतावनी दे दी थी। इसके बाद आज सुबह करीब 11 बजे लोहारिया कलां, ग्वाड़ी खुर्द, तारारोड़ा, कांदई और सोमलबाड़ा सहित कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीण लोहारिया फोरलेन पर पहुंच गए। मौके पर ग्रामीणों ने पहले प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी। एसडीएम निलेश शर्मा, एसडीओपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा और तहसीलदार की मौजूदगी में ग्रामीणों ने मांग रखी कि इटारसी से लोहारिया तक बदहाल सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए। ग्रामीणों ने तत्काल पेचवर्क शुरू कराने की मांग करते हुए अधिकारियों से इसका लिखित आश्वासन भी मांगा। लेकिन जब एसडीएम ने लिखित में आश्वासन देने से इनकार किया, तो ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण फोरलेन पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब 20 मिनट तक फोरलेन का एक हिस्सा पूरी तरह बाधित रहा।


चक्का जाम के दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। एंबुलेंस में गंभीर हालत में एक महिला मरीज सवार थी। मौके पर तैनात पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को जाम से बाहर निकलवाया। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद एसडीएम निलेश शर्मा ने जिम्मेदार विभाग के अधिकारी से चर्चा की और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आज शाम या कल सुबह से सड़क पर पेचवर्क का काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना चक्काजाम समाप्त कर दिया। हालांकि, ग्रामीणों ने साफ कर दिया कि यदि सड़क का काम जल्द शुरू नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE