नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. दांगी के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।
इसी क्रम में 3 सितंबर को सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. सिंगड़ा के नेतृत्व में आबकारी टीम ने पुलिस बल के सहयोग से नीमच पूर्व वृत्त के ग्राम किशनपुरिया, बोरखेड़ी, चड़ौली सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर छापामार कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान 25 लीटर अवैध महुआ हाथ भट्ठी कच्ची शराब और 1150 लीटर महुआ लाहन जब्त किया गया। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत तीन प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1 लाख 10 हजार रुपए बताया गया है।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक संजय कुमार कवारे, दीपक आंजना, पंकज राठौड़, प्रधान आरक्षक गोपाल शर्मा, आरक्षक निशा कुंवर, विष्णुसिंह यादव, महेश गेहलोत, विलास दगिया, बलवंत भाटी एवं हंसराज बिलवाल सहित पुलिस बल का सहयोग रहा।
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए जिले में कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।