नीमच। कनावटी स्थित जिला जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। जेल परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनकी बाल लीलाओं तक को दर्शाती आकर्षक झांकियां सजाई गईं।
झमाझम बारिश के बावजूद झांकियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बरसते पानी में भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरा परिसर कृष्ण भक्ति से सराबोर नजर आया।
जिला जेलर एनएस राणा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।