BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2026, 4:19 pm
BIG NEWS : उमा भारती ने बाबा महाकालेश्वर के किए दर्शन, सीएम डॉ मोहन को बताया महाकाल का बालक, सीजीपी और सागर शराब कांड पर कही ये बड़ी बात, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सोमवार दोपहर उज्जैन पहुंचीं। जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी और सागर शराब कांड को लेकर बड़ा बयान दिया है।

महाकाल मंदिर पहुंचीं मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने गर्भगृह से बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे बाबा महाकालेश्वर की भक्ति में लीन दिखाई दी। दर्शन के बाद उमा भारती ने नंदी के कानों में मनोकामना कही और नंदी को दुलार भी किया। दर्शन के बाद उमा भारती ने देश-प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

नागपंचमी पर हुए हादसे पर जताया दुख
इस दौरान मीडिया से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि जब भी महाकाल मंदिर आती हूं और अच्छी व्यवस्था मिलती है। वहीं उन्होंने नागपंचमी पर हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आप कई भगवानों को घर पर ही पूजीय। स्थितियों को देखकर चलिए। व्यवस्थाओं, पुलिस, प्रशासन की भी एक सीमा रहती है। कई बार इनकी सीमाएं आपकी आस्था के सामने चूर-चूर हो जाती है। इसलिए सुव्यवस्थित होकर चलना चाहिए। कुछ अनुमान गलत हो गए थे। यह घटना आगे के लिए सबक है। मुझे विश्वास है आगे प्रशासन इसका ध्यान रखेगा।

सीजीपी को लेकर कही ये बात
उमा भारती ने कहा कि सिंहस्थ की तैयारियां अच्छी चल रही है। लैंड पुलिंग को उज्जैन की भूमि से बाहर कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बहुत अच्छा काम किया है। मोहन महाकाल के बालक है, उन पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे। पूर्व सीएम ने ‘कॉकरोच चप्पल और हिट छिड़कने से मर जाएंगे’ वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ‘कॉकरोच गंदगी से पैदा होते है, गंदगी होगी तो फिर से पैदा हो जाएंगे। आप सिस्टम की गंदगी को खत्म कर दीजिए, तो पैदा नहीं होंगे। अगर सिस्टम में गंदगी रखेंगे तो आपकी चप्पलों और हिट से कुछ होने वाला नहीं है।

सागर शराब कांड पर बड़ा बयान
उमा भारती ने सागर शराब कांड पर दुख जताया और कहा कि शराब पीना ही नहीं चाहिए। अवैध शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। अगर अवैध शराब की बिक्री होती है तो उस पर समाज को सक्ती बरतनी चाहिए। सरपंच, पंचायत सदस्य से लेकर जनपद अध्यक्ष, नगर पंचायत सदस्य से लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, विधायक, सांसद क्या क रहे है। ऐसा क्यों हो रहा है, क्या उन्हें जानकारी नहीं है। क्या वे कर्तव्य का पालन नहीं कर रहे है। ठीक है पुलिस प्रशासन को अपना काम करना चाहिए।

मोहन को शराब से सख्त नफरत है
मोहन सरकार सक्ती बरतेगी। मोहन को शराब से सख्त नफरत है। उसका बस चले तो पूरे हिंदुस्तान में आदमी शराब न पी सके। शिवराज सिंह चौहान भी ऐसे ही थे। लेकिन इसमें जनसहयोग भी पूरा तो चाहिए जब हमने कोई पॉलिसी बनाई है। आगे लोगों से कहूंगी कि शराब न पीये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE