BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2026, 1:43 pm
KHABAR : जिला कोर्ट के जजों की काउंसलिंग से जुड़े पति-पत्नी, पौधे भेंट कर दिया जीवन भर साथ निभाने का संकल्प, ढोल-ताशों के साथ निकाला गया जुलूस, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के देवास जिला कोर्ट में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जहां कुटुंब न्यायालय में पति पत्नी के बीच सालों से चल रहे प्रकरणों में 30 पति पत्नी के जोड़ों को एक करने में सफलता हासिल हुई। सालों से दूर रह रहे पति पत्नियों को एक होने का मौका मिला और कोर्ट परिसर में ही सभी ने एक दूसरे को पुनः वरमाला पहनाई जहां सभी जोड़ों का एक साथ जुलूस ढोल, ताशों की धुन पर निकाला गया, साथ ही अपने जीवन को पुनः एक करने को लेकर सभी जोड़ो को जिला कोर्ट के जजों ने पौधे भी वितरित किए और जोड़ों को एकसाथ इस पौधे को पेड़ बनने का संकल्प भी दिलवाया।


खुशी खुशी अपने घर आंगन पहुंचे
जुलूस में आगे आगे पति पत्नी हार पहने चल रहे थे और पीछे पीछे कोर्ट स्टाफ, वकील पुष्प वर्षा करते नजर आ रहे थे। वहीं कुटुंब न्यायालय प्रधान जिला न्यायाधीश माननीय जितेंद्र सिंह कुशवाहा की काउंसलिंग भी देखने को मिली जिसके फल स्वरूप 30 जोड़ो लंबे विवादों के बाद एक होते नजर आए। इस दौरान पति पत्नी के भावुक पल भी देखने को मिले और खुशी खुशी अपने घर के आंगन में पहुंचे।


पति पत्नी के बीच ईगो नहीं रहना चाहिए
कुटुंब न्यायाधीश माननीय जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि पति पत्नी के छोटे छोटे विवाद ईगो के चलते बढ़ते चले जाते है और कोर्ट तक पहुंच जाते है जितना हो सकें पति पत्नी के बीच ईगो नहीं रहना चाहिए और हर छोटी छोटी बातों पर आपस में डिसक्शन कर खत्म कर देना चाहिए जो कोर्ट की दहलीज तक ना जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE