BREAKING NEWS
KHABAR : ग्वालियर किले में पर्यटन दिवस पर चला.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मऊखेड़ा गांव और रात का काला.. <<     KHABAR : अन्नपूर्णा चिकित्सालय में निशुल्क दंत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में बेटे के गायब होने से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : अनंत चतुर्दशी पर कसरावद में निकला भव्य चल.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा पर फायरिंग.. <<     KHABAR : सिंथेटिक दूध बनाने में इस्तेमाल होने.. <<     BIG VIDEO NEWS : किसानों के हक में बड़ा खेल! महीनों से.. <<     KHABAR : 2047 के विकसित भारत की नींव रखेगा आज का युवा,.. <<     BIG VIDEO: मंदसौर के मल्हारगढ़ में बारिश बनी.. <<     VIDEO: माउंट आबू में लायंस क्लब की चार्टर नाइट का.. <<     MP WEATHER : मध्य प्रदेश में मौसम का नया अलर्ट: 16.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से रोशन अजमेरा ने शुरू की.. <<     RAJASTHAN WEATHER UPDATE: खेती पर मौसम की नजर, 16 जिलों में.. <<     VIDEO: गुना में पुलिया के भूमि पूजन पर.. <<     BIG NEWS : 121 ग्राम एमडी ड्रग्स मामले में पांच महीने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2026, 10:25 am
KHABAR : रामपुरा में गणेश प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन, अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर, ढोल-डीजे और अखाड़ों के साथ निकला चल समारोह, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर रामपुरा शहर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। ढोल-डीजे, नगाड़ों और अखाड़ों के साथ निकले भव्य गणेश विसर्जन चल समारोह से शहर में उत्सव का माहौल रहा। जगह-जगह नागरिकों ने चल समारोह का स्वागत किया और भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

गणेश प्रतिमाओं से सजे वाहनों और आकर्षक झांकियों के साथ निकला चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ा तालाब स्थित विसर्जन स्थल पहुंचा। पूरे मार्ग में श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाते हुए नाचते-झूमते नजर आए। अखाड़ों के कलाकारों ने विभिन्न करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

नम आंखों से दी बप्पा को विदाई-
विसर्जन स्थल पर गणेश प्रतिमाओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को नम आंखों से विदाई दी और अगले वर्ष जल्द आने की कामना के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान विसर्जन स्थल पर भक्तिमय माहौल के साथ भावुक दृश्य भी देखने को मिले।

सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम-
गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों और नगर परिषद की टीम विसर्जन स्थल पर तैनात रही। प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। प्रशासन और आयोजन से जुड़े लोगों की निगरानी में विसर्जन प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE