BREAKING NEWS
BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2026, 10:25 am
BIG NEWS : नाकाबंदी देख तस्करों ने लिया यू-टर्न, बिजली के पोल से टकराकर रुकी कार, फिर जैसे ही खाकी ने ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए सबके होश, भारी मात्रा में भरा था अवैध मादक पदार्थ, मौके से दो आरोपी चढ़े हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 106 किलो 340 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा के निर्देशन एवं गंगरार वृताधिकारी उदयसिंह के निकट पर्यवेक्षण में रविवार सुबह थानाधिकारी तुलसीराम को मुखबिर से सूचना मिली कि चित्तौड़गढ़ से भीलवाड़ा की ओर जाने वाले हाईवे पर एक स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध अफीम डोडाचूरा का परिवहन किया जा रहा है।

नाकाबंदी देखकर कार ने लिया यू-टर्न
सूचना पर पुलिस टीम ने चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा हाईवे पर कोर्ट पुलिया के ऊपर नाकाबंदी शुरू की। इसी दौरान चित्तौड़गढ़ की ओर से एक स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी। पुलिस की नाकाबंदी देखकर चालक ने गंगरार कोर्ट पुलिया से पहले कार को यू-टर्न लेकर वापस चित्तौड़गढ़ की ओर भगाने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, सामने से आ रहे वाहनों से बचने के प्रयास में कार हाईवे किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर रुक गई। पुलिस टीम ने कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे सात प्लास्टिक के कट्टों से कुल 106 किलो 340 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ।

दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी-
पुलिस ने मौके से कार चालक रोहित कुमावत (29), निवासी देवनगर दुर्गावता बालेसर, थाना बालेसर, जिला जोधपुर तथा उसके साथी शेरूसिंह (25), निवासी राजगढ़, थाना बालेसर, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में डोडाचूरा उपलब्ध कराने और इसके परिवहन में अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर पुलिस का अनुसंधान जारी है।

जब्त सामग्री-
- 106 किलो 340 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा
- मारुति स्विफ्ट डिजायर कार
- तीन मोबाइल फोन

कार्रवाई में ये रहे शामिल-
पुलिस टीम में गंगरार थानाधिकारी तुलसीराम, कांस्टेबल बाबूलाल, दिनेश चौधरी, रोहिताश, चालक भेरूलाल तथा जिला विशेष टीम के एएसआई अजयपाल, रणवीरसिंह, कांस्टेबल नारायण, छोटूसिंह, महेश कुमार एवं चालक बहादुर सिंह शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE