BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2022, 5:08 pm
BIG NEWS : 19 साल की लड़की और पवन बैरागी, जब सहेली के माध्यम से आई संपर्क में तो हुआ प्यार, जैसे ही पहुंची हेमंत के घर तो युवक बना हैवान, फिर अश्लील वीडियो के दम पर दोस्तों ने भी बारी-बारी से खेला ये गंदा खेल, पढ़े खबर

Share On:-

आगर मालवा। जिले में एक 19 साल की लड़की के साथ डरा धमकाकर रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में पुलिस ने 3 युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

दरअसल एक साल पहले पीड़िता का उसकी सहेली के माध्यम से पवन बैरागी नामक युवक से परिचय हुआ, युवक ने पहले युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया उसके बाद अपने दोस्त हेमंत सिसौदिया के कमरे पर मिलने बुलाया, जहां युवती के कमरे में जाने के बाद हेमंत ने बाहर से दरवाजा बंद किया।

पवन ने पीड़िता को डराया की अब दरवाजा तभी खुलेगा, जब वह उसकी सब बात मानेगी और उसके साथ डरा धमकाकर जबरदस्ती की और उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया। युवक ने इस वीडियो को वायरल करने की धमकी के सहारे कई बार पीड़ित से रेप किया।

बात यहीं खत्म नही हुई युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने एक अन्य दोस्त राजेश राठौर से भी युवती के साथ दुष्कर्म करवाया और उसका भी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे। धीरे-धीरे युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित को अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा, लेकिन जब युवती ने मना कर दिया, तो तीनों युवकों ने उसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया।

जब युवती के परिजनों को इसकी जानकारी लगी, तब युवती ने अपने पिता के साथ जाकर तीनों युवकों की करतूत पुलिस को बताई, पीड़िता की आपबीती के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

आगर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए तत्परता दिखाई और आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया। मामले में 2 आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं तीसरे आरोपी की तलाश जारी है, एसपी ने बताया कि आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है, ताकि इन्हें दंड मिल सके। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE