BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2026, 10:11 am
BIG NEWS : राजस्थान में नशे के काले कारोबार पर बड़ा प्रहार, 8,842 आरोपी पुलिस के शिकंजे में, 35 एमडी ड्रग्स फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, आखिर कहां-कहां फैला था तस्करी का नेटवर्क?, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

जयपुर। राजस्थान को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए राजस्थान पुलिस व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में संचालित नशामुक्त भारत अभियान के तहत 26 अक्टूबर 2026 तक मादक पदार्थों से संबंधित 7,695 प्रकरण दर्ज कर 8,842 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 220 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ 335 हॉटस्पॉट पर छापेमारी की गई।

एक दिवसीय अभियान में 278 आरोपी गिरफ्तार-
26 अक्टूबर को प्रदेशभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 262 प्रकरण दर्ज कर 278 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 8 सरगनाओं एवं तस्करों को चिह्नित किया और 6 हॉटस्पॉट पर कार्रवाई की। इस दौरान 3,496 स्थानों की जांच की गई।

अभियान में 14.68 किलोग्राम अफीम, 365.33 किलोग्राम डोडा पोस्त, 65.74 किलोग्राम गांजा, गांजे के 124 पौधे, 352.82 ग्राम स्मैक, 112.78 ग्राम हेरोइन और 177.57 ग्राम एमडी बरामद की गई। इसके अलावा 1,717 नशीली गोलियां, 4,98,105 रुपये नकद, 15 वाहन और 8 मोबाइल फोन जब्त किए गए। बरामद मादक पदार्थों का अनुमानित मूल्य 2 करोड़ 91 लाख 18 हजार 247 रुपये बताया गया है।

अब तक 1,244.20 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद-
26 अक्टूबर तक की कार्रवाई में राजस्थान पुलिस ने 1,010.55 किलोग्राम अफीम, 131.46 टन डोडा पोस्त और 274.13 किलोग्राम एमडी सहित विभिन्न मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत 1,244.20 करोड़ रुपये बताई गई है। इस दौरान नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 35 एमडी फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया तथा अवैध खेती के विरुद्ध 144 स्थानों पर छापेमारी की गई। पुलिस ने कुल 2,125 वाहन भी जब्त किए हैं।

तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई-
राजस्थान पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 250 मामलों में 75 संपत्तियों पर कार्रवाई की गई, जिनसे संबंधित संपत्तियों का मूल्य लगभग 30.25 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-F के तहत 149 कार्रवाइयां की गईं और पीआईटी एनडीपीएस के तहत 101 प्रस्ताव तैयार किए गए।

3.63 लाख से अधिक नागरिक अभियान से जुड़े-
नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ राजस्थान पुलिस जनजागरूकता और जनभागीदारी पर भी जोर दे रही है। 26 अक्टूबर तक अभियान से 3,63,547 नागरिकों को जोड़ा गया, जिनमें से 3,58,682 नागरिकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली। इस अवधि में प्रदेशभर में 3,966 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राजस्थान पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना, इससे जुड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से बचाना है। पुलिस ने नशामुक्त और सुरक्षित राजस्थान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्रवाई तथा जनजागरूकता अभियान जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE