BREAKING NEWS
खरगोन में पहली बार जल योग का अनूठा आयोजन, 100 से.. <<     KHABAR : 54वीं मध्यप्रदेश सब जूनियर तैराकी.. <<     खरगोन में मराठा महिला मंडल का सराहनीय सेवा.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान पहुंचा बसों.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की हुंकार, मूल्य वृद्धि,.. <<     "संतों पर हमला बर्दाश्त नहीं", जावद में.. <<     KHABAR : आदित्य विधा विहार में रविवार सुबह.. <<     VIDEO NEWS : सड़क पर गंदगी, घरों में चिंता... नीमच के.. <<     BIG REPORT : 11 दिन से थमा मानसून, मंदसौर में गहराया जल.. <<     KHABAR : गरोठ के कन्या छात्रावास में फूड.. <<     KHABAR : चिता आंदोलन पर भड़के नेता प्रतिपक्ष, उमंग.. <<     BIG NEWS : रामपुरा को मिली 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल.. <<     मल्हारगढ़ में स्कूली बसों पर उठे सवाल, क्षमता.. <<     उज्जैन में खूनी संघर्ष: आपसी रंजिश में दो की.. <<     खरगोन में चीते की दहशत, खलिहान में मिली गाय की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2022, 7:24 pm
KHABAR : भारत जोड़ो यात्रा झांतला से शुरू होकर रतनगढ़ पहुंची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता रहे उपस्थित, पढ़े मेहबूब मेव की खबर   

Share On:-

सिंगोली। तहसील क्षैत्र में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा पड़ाव मंगलवार सुबह 9 बजे शुरू हुआ, जिसका समापन रतनगढ़ में किया गया। 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करने और देश में बढ़ती नफरत के खिलाफ आपसी भाईचारे का संदेश प्रसारित करने देश भर में अलग अलग हिस्सों में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश संयोजक पीसी शर्मा के निर्देश और नीमच जिला प्रभारी के मार्गदर्शन में इस यात्रा का आगाज हुआ है। 
सिंगोली तहसील क्षैत्र से पहले पड़ाव की यात्रा गत 2 अक्टूबर को अरनिया महादेव से शुरू होकर झांतला में संपन्न हुई थी। इस यात्रा में कुल 20 किमी का रास्ता तय किया गया था। 

दूसरे पड़ाव की यात्रा मंगलवार सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुई जो शाम 6 बजे रतनगढ़ में संपन्न हुई तथा अगले पड़ाव के साथ ही जावद और नीमच होते हुए भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के मध्यप्रदेश प्रवेश करने पर उज्जैन में संपन्न होगी। कांग्रेस देश की एकता और अखंडता में विश्वास रखते हुए नफरत के खिलाफ एकजुट होने की विचारधारा रखने वाला हर एक कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हो रहा है। यात्रा का उद्देश्य भारत जोड़ो यात्रा का संदेश प्रसारित करते हुए कांग्रेस को मजबूत करना और विभिन्न वर्ग समुदाय के लोगों को आपस में जोड़ना है। यात्रा का जगह जगह लोगों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता सुरेश शर्मा रतनगढ़, पूर्व जावद जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, सिंगोली यात्रा समन्वयक बालकिशन धाकड़, रतनगढ समन्वयक मुजीबुर्रहमान खान, प्रकाश जैन रांका, सह समन्वयक इकबाल मंसूरी, सिंगोली पूर्व नगर परिषद अशरफ मेव गुड्डु, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संजय तिवारी, पंकज तिवारी, सुनील जैन, संजय कोठारी, पीयूष नागोरी, साँवरिया अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
रतनगढ में यात्रा जिला प्रभारी ने यात्रा से जुड़ी अन्य जानकारी कार्यकर्ताओं को बताते हुए रहल गांधी की यात्रा के उज्जैन पहुचने पर वहां चलने वाले कार्यकर्ता अपने नाम स्थानीय यात्रा समन्वयक को लिखवाकर अवगत करवावे ताकि उन सभी लोगो का पास बनवाया जा सके।

रतनगढ पहुंचने पर कांग्रेस के गोपाललाल धाकड़, जनपद सदस्य, अर्जुन गुर्जर, श्यामलाल सोनी, रतनगढ ब्लाक अध्यक्ष शंभूलाल चारण, आज़ाद शाह, हैप्पी सरदार, निसार भाई, रमेश सोलंकी, मुजीबुर्रहमान, सुरेश शर्मा, अर्जुन बैरागी, नानालाल चारण, प्रभुलाल छपरीबन्द, प्रदीप तिवारी, अंकित शर्मा, पीयूष सोनी, कादिर अली, शब्बीर भाई बोहरा, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE