BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2022, 8:32 pm
KHABAR : कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह हुआ संपन्न, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी हुई चर्चा, पूर्व मंत्री नाहटा ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन, भारत जोड़ो यात्रा प्रभारी सोमिल नाहटा ने यात्रा में शामिल होने का किया अनुरोध, पढ़े खबर 

Share On:-

मनासा। रामपुरा-मनासा विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह नरेंद्र नाहटा फैंस क्लब के बैनर तले कुकड़ेश्वर के समीप फुलपुरा बालाजी मंदिर पर आयोजित हुआ। दीपावली मिलन समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मैं आपके बीच विगत 38 वर्षों से हैं जब तक जिंदा हूं अंतिम सांस तक मनासा की सेवा करता रहूंगा। हम सब मिलकर संगठन में रहकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। कांग्रेस कार्यकर्ता अब चुनाव के लिए तैयार रहें। क्षेत्र में कांग्रेस को विजय बनाना है।  

भारत जोड़ो यात्रा प्रभारी सोमिल नाहटा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश अवसर पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता तैयार रहें। हमें इस यात्रा में शामिल होकर भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाना है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ साथ मनासा विधानसभा में भी कांग्रेस को मजबूत करना है। कार्यक्रम में इस अवसर पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मनासा में हुए दीपावली मिलन समारोह के नाम पर कांग्रेस संगठन की जड़ों में तेजाब डालने वाले कतिपय स्वयंभू कांग्रेस नेताओं की भी मंच से कड़ी आलोचना करते हुए ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग रखी। साथ ही दीपावली मिलन समारोह के नाम पर कांग्रेस को कमजोर करने वाले इन नेताओं के प्रति कड़ा आक्रोश जताया। जिस पर पूर्व मंत्री नाहटा ने कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर शांत किया। 

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न में संगठन ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में इस अवसर पर रमेश कदम रामपुरा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ईश्वर मुजावदिया, मनासा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल विजयवर्गीय, कुकड़ेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप रोदवाल, पूर्व ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष मनोरमा मुंदडा, महेंद्र उपाध्याय, राजेंद्र पटेल, अंकित कुमार जेन, राजू गरासिया, घीसालाल जाट, रामप्रसाद कसेरा, यसवंत करेल, रमेश मूंदड़ा, प्रदीप बसेर, प्रकाश गोटा, कमल खबिया, प्रवीण चोधरी, शशि कसेरा, मुन्नी रावत, जितु मोदी, सुनील गोड़ आदि कांग्रेस बहुत अधिक संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता व युवा नेता शामिल हुवे।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE