BREAKING NEWS
KHABAR : जिला प्रशासन की पहल रंग लाई, अनाथ बालिका.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से उजड़ रहे खेत,.. <<     BIG REPORT : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न,.. <<     खरगोन में 25 साल पुराने फुटकर दुकानदारों पर.. <<     KHABAR : 21वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, नीट.. <<     KHABAR : स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से किसानों की.. <<     कालापीपल के खोकराकलाँ में सरस्वती शिशु.. <<     KHABAR : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में गुना.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्रि में जयकारों से गूंजा मां.. <<     खरगोन में छात्रों का हल्लाबोल, शिक्षा.. <<     उज्जैन में महंगाई की मार, शक्कर के दामों में.. <<     BIG NEWS : जावद के गोरखनाथ आश्रम मामले ने पकड़ा तूल,.. <<     KHABAR : ग्वालियर गुड़ा-गुड़ी रिटेनिंग वॉल हादसा,.. <<     KHABAR : धानुका फैक्ट्री में 200 कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव रद्द,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2022, 6:05 pm
BIG NEWS : पशुपतिनाथ मेले में तय हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, तय सूची जारी करने के 2 घंटे बाद ही है भजन संध्या, देरी के निर्णय के चलते पहले ही विवादों में है मेला समिती, कांग्रेस ने उठाये आयोजन कमेटी पर सवाल, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। नगर पालिका परिषद द्वारा 20 दिवसीय भगवान पशुपतिनाथ महादेव का 60 वां मेला आयोजित किया गया है। मेला शुरू होने में साथ ही अव्यवस्थाओ और देरी से हुए निर्णय के चलते विवादों में है। मेला समिति एक बार फिर चर्चाओं मे आई जब मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा तय होते होते मेले को चार दिन बीत गए है। कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होने वाले सांकृतिक कार्यक्रमों सूची नपा ने तब जारी जब दो घंटे बाद कार्यक्रम का आयोजन होना था।

मेला समिति द्वारा इस बार चार बड़े सांकृतिक आयोजनों को तय किया गया है । इनमे प्रलाद टिपानिया की निर्गुणी भजन संध्या 4 लाख 25 हजार, जय विजय का लाफ्टर शो 3 लाख 49 हजार, कवि सम्मेलन 1 लाख 40 हजार और गुजरात की भजन गायिका गीता रेबारी को 7 लाख 43 हजार में तय किया गया हैं।

9 नवम्बर को निर्गुणी भजन गायक प्रहलाद सिंह टिपानिया की भजन संध्या, 13 नवम्बर को गुजरात की भजन गायिका गीता रेबारी की भजन संध्या, 17 नवम्बर को जय विजय सचान का लाफ्टर शो, 18 व 19 नवम्बर को मेला परिसर में मालवा-मेवाड कुश्ती प्रतियोगिता होगी जो दोपहर से शाम तक चलेगी। 19 नवम्बर शनिवार को मेला के सास्कृतिक रंगमंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

कवी सम्मेलन में कवि विनीत चौहान, जानी बैरागी, शशीकांत यादव, भुवन मोहीनी, अशोक चारण, अमन अक्षर, दिनेश देशी घी, दिपक पारीख, मनोज गुर्जर, योगिता चौहान, मुन्ना बैटरी, वैभव बैरागी, रजनी शर्मा अपने गीत व कविताओं की प्रस्तुती देंगे। 20 नवम्बर रविवार को मिस्टर एमपी बॉडी बिल्डीगं प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 23 नवम्बर को मेला का समापन होगा।

भगवान पशुपतिनाथ का कार्तिक मेला शुरू होने के साथ ही विवादों में रहा है।  शुरुआत में मेला समिति को लेकर विवाद रहा, इसके बाद दुकानों के आवंटन को लेकर विवाद रहा और अब सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE