BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2025, 4:33 pm
KHABAR : अहमदाबाद में सिंधी युवक की हत्या पर नीमच में सिंधी पंचायत आक्रोशित, दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर उठाई आवाज, कलेक्टोरेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पूज्य सिंधी पंचायत नीमच ने अहमदाबाद की सेवंथ डे स्कूल में हुई सिंधी समाज के युवक नयन संताणी की जघन्य हत्या की कड़ी निंदा की है। पंचायत ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की है।

गौरतलब है कि यह घटना 19 अगस्त 2025 को हुई थी, जब छात्र नयन संताणी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे सिंधी समाज में गहरा आक्रोश और शोक की लहर है। पंचायत ने इस वारदात को स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही का परिणाम बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के सिंधी समाज को विचलित कर रही हैं।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें-
इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों और लापरवाही बरतने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। नयन संताणी के परिवार को 1 करोड़ रुपए का आर्थिक मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन देने से पूर्व सिंधी समाजजन हेमू कॉलोनी चौराहा पर एकत्रित हुए, जहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर 2 मिनट का मौन रखकर नयन संताणी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर ईश्वर आहूजा, महेश वर्धानी, किशन अंदानी, राजकुमार मंगनानी, मनोहर मोटवानी, मोमू लालवानी, गजेंद्र चावला, लक्ष्मी प्रेमाणि, दिव्या लालवानी, लोकेंद्र फतनानी, राजकुमार रामनानी, रमेश केवलानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE