BREAKING NEWS
KHABAR : जिला प्रशासन की पहल रंग लाई, अनाथ बालिका.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से उजड़ रहे खेत,.. <<     BIG REPORT : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न,.. <<     खरगोन में 25 साल पुराने फुटकर दुकानदारों पर.. <<     KHABAR : 21वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, नीट.. <<     KHABAR : स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से किसानों की.. <<     कालापीपल के खोकराकलाँ में सरस्वती शिशु.. <<     KHABAR : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में गुना.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्रि में जयकारों से गूंजा मां.. <<     खरगोन में छात्रों का हल्लाबोल, शिक्षा.. <<     उज्जैन में महंगाई की मार, शक्कर के दामों में.. <<     BIG NEWS : जावद के गोरखनाथ आश्रम मामले ने पकड़ा तूल,.. <<     KHABAR : ग्वालियर गुड़ा-गुड़ी रिटेनिंग वॉल हादसा,.. <<     KHABAR : धानुका फैक्ट्री में 200 कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : कुंभलगढ़ की ऐतिहासिक धरा पर लॉयंस क्लब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2022, 6:26 pm
NEWS : विधायक आक्या ने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को डीएमएफटी फण्ड द्वारा कराने हेतु जिला कलेक्टर को भेजे प्रस्ताव, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में डीएमएफटी फण्ड से विभिन्न विकास कार्यों को कराने का प्रस्ताव जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष डीएमएफटी फण्ड चित्तौड़गढ़ को प्रेषित किये।

विधायक प्रवक्ता गिरीश दीक्षित ने बताया कि विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव डीएमएफटी फण्ड से करवाने हेतु प्रेषित किये जिसके अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र के गांव घोसुण्डी, नेगडियाकला, रोलाहेडा, सतपुडा, पाण्डोली माताजी, तुम्बडिया, देवरी, उदपुरा, बिजयपुर, केलझर, चिकसी, ओछडी, भालुण्डी एवं नाहरगढ के विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण एवं तुम्बडिया से नेतावल महाराज वाया शिवगढ चन्द्रपुरा, पाल-सादी मुख्य सडक से गोदी गांव तक, सिरोड़ी से बड़ोदिया, कश्मोर मुख्य सडक से बरदी सिंह जी का खेडा, पालेर से पालेर की झुपडियां, केसरपुरा से पाटनिया, सावा से मीणों का कंथारिया, खोर से ठिकरीया, केसरपुरा से फलासिया, चौगावड़ी से बड़ोदिया, काठोड़िया से बोरदा, तुम्बड़िया से बनाकिया खुर्द, हापावास से पारलिया डामर रोड़ तक, भदेसर मेन रोड से अदमादीया बावजी तक, कन्नोजिया स्कूल से भीलगट्टी, पिपली गुढा से भावनाथ की खेडी, ब्यावर से चांपाखेडी तक सार्वजनिक निर्माण विभाग से सड़कों का निर्माण कराने के साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों के विद्यालयों में भवन मरम्मत कार्य व शौचालय निर्माण हेतु प्रस्ताव भिजवाये। इसके साथ ही पुरोहितों का सांवता में खेल स्टेडियम का निर्माण कराने हेतु भी प्रस्ताव प्रेषित किया। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE