BREAKING NEWS
अहिरवार समाज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय.. <<     BIG NEWS : एमपी की 13 नगर निगमों में 108 एल्डरमैन.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का गरोठ बस स्टैंड और हथनापुर.. <<     BIG NEWS : आत्महत्या या कुछ और? नीमच जिले के ग्राम.. <<     गुना में छात्रों के समर्थन में सिविल सोसायटी.. <<     गुप्त नवरात्रि पर मां विंध्यवासिनी धाम के.. <<     KHABAR : इंद्र देव की आराधना में उमड़ा रैगर समाज,.. <<     BIG NEWS : पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों को.. <<     KHABAR : विनय कुमार बामने को दी जन्मदिन की.. <<     KHABAR : जिला प्रशासन की पहल रंग लाई, अनाथ बालिका.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से उजड़ रहे खेत,.. <<     BIG REPORT : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न,.. <<     खरगोन में 25 साल पुराने फुटकर दुकानदारों पर.. <<     KHABAR : 21वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, नीट.. <<     KHABAR : स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से किसानों की.. <<     कालापीपल के खोकराकलाँ में सरस्वती शिशु.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2022, 6:17 pm
BIG BREAKING : नीमच जिले का बलवंत दास और जेब से निकला सुसाइड नोट, मौत का कारण सामने आते ही आक्रोशित हो उठे परिजन, पोस्टमार्टम के बाद एसपी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, पढ़े महावीर सैनी के साथ कमलेश मांगरिया की खबर 

Share On:-

नीमच। जीरन क्षेत्र में बलवंत दास बैरागी की आत्महत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने महू-नसीराबाद रोड स्थित एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। आक्रोशित परिजन सुसाइड नोट में जिन लोगों का नाम सामने आया है उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि कलेक्टर ने आरोपी गिरदावर व पटवारी को निलंबित कर दिया है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पीएम के बाद अब तक शव परिजनों के सुपूर्द नहीं किया है। 

यह है पूरा मामला-
जीरन थाना क्षेत्र के कुचड़ोद निवासी किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बलवंतदास बैरागी ने गुरूवार को जहरीला पदार्थ गटक लिया था। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां इलाज के दौरान बैरागी ने दम तोड़ दिया था। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच रही है। बैरागी ने सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण बताते हुए क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी, गिरदावर व पटवारी सहित अन्य पर परेशान करने का आरोप लगाया है। 

15 बीघा जमीन बनी जान की दुश्मन- 
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलवंतदास बैरागी के पास 15 बीघा जमीन है। उक्त जमीन को लेकर परिवार में आपसी विवाद है। इसी जमीन को हथियाने के लिए परिवार के लोग लगातार बलवंत पर दबाव बना रहे थे। प्रशासनिक अधिकारी, गिरदावर जाबिर खां, पटवारी नवीन तिवारी सहित अन्य भी बलवंत को लगातार परेशान कर रहे थे। बलवंत के पिता की वर्ष 2005 में मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में वे पत्नी सहित दो लड़कियां व एक लड़के को पीछे छोड़ गए हैं। उक्त जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने की बात भी सामने आई है। 

सुसाइड नोट में इन परिजनों के नाम का जिक्र- 
मृतक बलवंत दास ने अपने सुसाइड नोट में क्षेत्र के गिरदावर, पटवारी सहित परिजनों के नाम का जिक्र किया है। उन्होंने परिवार के गोपाल दास, लाला दास, सुनिता, जसोदा बाई पति मोहनदास, गुलाब सिंह, गट्टू सिंह व बलबहादुर सहित अन्य परिजनों पर आरोप लगाया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि वे उसे व उसके लड़के 2016 से एनडीपीएस एक्ट में फंसाने की धमकी देते आ रहे हैं। दबंगों ने उसके खेत, कुएं व रास्ते पर भी कब्जा कर रखा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE