BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2022, 8:26 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ का भदेसर थाना क्षेत्र और पुलिस की नाकाबंदी, तभी सामने से आई एक बाइक, जब युवकों से की पूछताछ तो घबराकर उगला ये बड़ा राज, फिर जैसे ही खेत पर बने बाथरूम में दी अधिकारियों ने दबिश तो माजरा देख उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भदेसर पुलिस ने एनडीपीएस के लिए कार्रवाई करते हुए 130 किलो डोडाचूरा जब्त किया। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को डिटेन किया। इसमें से एक आरोपी बेचने वाला, दो आरोपी सप्लाई करने वाले और दो आरोपी माल ले जाने वाले शामिल हैं। आरोपी यह डोडाचूरा हरियाणा सप्लाई करने वाले थे, इससे पहले ही पुलिस के हाथ लग गए।

थानाधिकारी शंकर लाल राव ने बताया कि भदेसर थाना क्षेत्र में गुरुवार को नाकाबन्दी कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो जने आते हुए दिखे। बाइक को रुकने का इशारा किया तो दोनों बुरी तरह घबरा गए। ऐसे में पुलिस को शक हुआ और दोनों से सख्ती से पूछताछ की। दोनों ने अपना नाम झाड़ोली निवासी राहुल उर्फ संजय लोहार पुत्र कैलाश लोहार बताया। उसके साथ एक नाबालिग भी था। दोनों से पूछताछ के बाद बताया गया कि सुबह ही दोनों 130 किलो डोडाचूरा गोपी का खेड़ा निवासी विकास उर्फ धनराज पुत्र रतन लाल जाट से खरीद कर लाए जो खेत में बने एक बाथरूम में रखा हुआ है। हाईवे पर एक कंटेनर में यह माल रखवाना है और उन्हीं को खेत तक लाने के लिए दोनों हाईवे की तरफ जा रहे हैं।

हाईवे पर इंतजार कर रहे थे कंटेनर का ड्राइवर और खलासी-
पुलिस तुरंत हाईवे की तरफ गई हो और पता किया तो कंटेनर का ड्राइवर हरियाणा निवासी सुलेमान पुत्र हिम्मत खान और खलासी आसिम उर्फ मोहम्मद कैप पुत्र इकबाल हुसैन बाइक सवार आरोपियों का इंतजार कर रहे थे। उन्हें माल आज ही लेकर हरियाणा पहुंचना था। पुलिस को देखकर दोनों मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और कंटेनर को जप्त कर लिया।

बाड़े में छुपाया हुआ था डोडाचूरा-
इसके बाद पुलिस बाइक सवारों के खेत पर पहुंची, जहां उन्हें तलाशी लेने पर 13 कट्टों में डोडाचूरा बंधा हुआ मिला। तौल करने का 130 किलो डोडाचूरा पाया गया। पुलिस ने माल जिससे खरीदा उसके भी घर पर दबिश देकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को डिटेन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE