BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2022, 3:53 pm
BIG NEWS : मप्र के बड़ौद का किसान और दो फर्मों को बेची उपज का पैसा, जैसे ही लाखों रूपये के साथ बाइक से हुआ रवाना तो रास्ते में मिले बदमाश, जब पिस्टल तान दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो एक्शन में आई खाकी, बीच रास्ते में पड़ा मिला मोबाइल, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

झालावाड़। जिले के चोरबरडी कचनारा गांव के बीच एक व्यापारी के साथ गुरुवार देर शाम 28 लाख रुपये  की लूट का मामला सामने आया है। थानाधिकारी मोहनलाल बैरवा ने बताया कि सीमावर्ती मध्यप्रदेश के बडौद निवासी गल्ला व्यापारी मनीष कुमार जैन पुत्र प्रकाशचंद जैन अपनी जिंसों को बेचने चौमहला आया था। जहां उसने दो फर्माे को अपनी जींस बेची। इसके बदले दोनों फर्माे से 14-14 लाख रुपये लेकर गुरुवार देर शाम बाइक से बडौद जा रहा था। तभी चोरबरडी कचनारा गांव के पास एक बाईक पर 3 अज्ञात बदमाश आये। जिन्होंने मनीष की बाइक सुनसान रास्ते में रुकवाकर उस पर पिस्टल तान दी और मारपीट कर 28 लाख रुपये से भरा बैग छीन फरार हो गये। वही बदमाश जाते-जाते मनीष का मोबाईल भी छीन ले गये। जिसके चलते जैसे-तैसे मनीष उन्हेल थाने पर पहुंचा। जहां उसने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश की। लेकिन अंधेरा अधिक होने से सफलता नहीं मिली। 
तलाश करने के दौरान कुछ दूरी पर व्यापारी का मोबाईल पड़ा मिला। जिस पर मनीष ने अपने परिजनों को उसके साथ हुई लूट की सूचना दी। पुलिस ने आसपास के सभी थानों में सूचाना कर नाकेबंदी करवाई। वहीं कृषि मंडी पहुंचकर सीसीटीवी चेक किये। इस दौरान व्यापारी मनीष दोनों फर्माे से रुपये लेता हुवा नजर आया। वहीं पुलिस ने बाजर के भी सीसीटीवी कैमरे देखे मगर उनमें ऐसा कोई व्यक्ति नजर नहीं आया। फिलहाल इस लूट की घटना को देखते हुवे जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने सीमावर्ती क्षेत्र व सभी थानों में नाकेबंदी करवाई और दो डीएसपी व चार थानाधिकारी की टीम बनाकर लुटेरों की तलाश शुरू करवाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE