BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2022, 12:50 pm
BIG NEWS : मेवाती मोहल्ले की जरीना और आठ साल पुरानी दोस्ती, जैसे ही देव को मिला मौका तो बुलाया रॉयल होटल, फिर जब खेला हैवानियत का ये गंदा खेल तो सहम गई पीड़िता, महिला की शिकायत सुन उड़ गए पुलिस के होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहर में शादी का झांसा देकर एक युवक ने महिला दोस्त का आठ साल शारीरिक शोषण किया और उससे लाखों रुपए भी ऐंठ लिए। अब जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो युवक अपने वादे से मुकर गया। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के होटल रॉयल की है। शोषण की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र के मेवाती मोहल्ले में रहने वाली 36 वर्षीय जरीना ( बदला हुआ नाम) ने पड़ाव थाना पहुंचकर पुलिस को शिकायत कर बताया कि आठ साल पहले उसकी मुलाकात देव पाराशर नामक युवक से हुई। पहले दोस्ती हुई, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद शादी का झांसा देकर देव उसे पड़ाव स्थित होटल रॉयल में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद भी वह शादी का वादा कर उसका शोषण करता रहा। कई दिन तक उसके साथ संबंध बनाए।

दुष्कर्म के बाद रुपए भी ऐंठता रहा-
इसके बाद देव जरूरत बताकर उससे रुपए ऐंठता रहा और दो लाख रुपए उसने मकान के नाम पर भी लिए। जब भी वह शादी का दबाव बनाती, वह कोई ना कोई बहाना बनाकर बात को टाल देता।

दुष्कर्म के बाद गर्भ ठहरा, तो गर्भपात करा दिया-
इसी बीच पीड़िता गर्भवती हुई तो देव ने उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद उसने उसे अपने पिता से भी मिलवाया था और शादी की बात की थी। जिससे वह उस पर विश्वास करने लगी थी। अब जब उसने शादी से इनकार कर दिया तो पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस-
पड़ाव थाने के एसआई मुकेश शर्मा ने बताया कि एक युवती ने थाने पर आकर एक लिखित शिकायत भी आवेदन देकर बताया है कि उसकी मुलाकात 8 साल पहले एक युवक से हुई थी। शादी का झांसा देकर उसके साथ होटल में लाकर के साथ गलत काम किया था। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है उसकी तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE