BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2022, 11:59 am
REPORT : सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने वाला फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर   

Share On:-

गरोठ। फर्जी फेसबुक व इंसटाग्राम आईडी बनाकर कई लडकियो को बदनाम करने वाले दो माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिंनाक 10 सितम्बर 22 से गरोठ निवासी बदला नाम अंकिता को फेसबुक व इंसटाग्राम आईडी बनाकर फोटो अपलोड कर लडकी के नाम अन्य लडको से बातचीत कर अश्र्लील व लुभावनी बाते करता था, जिसकी शिकायत पर थाने पर अपराध क्र 389/22 धारा 505(2), 507, 354(घ) भादवि व 66(C) सुचना प्रोद्योगिक अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।  शिकायतकर्ता बदला नाम अंकिता ने सीएम हेल्पलाईन के जरिये वरिष्ट अधिकारीयो को शिकायत करी। 

जिस पर अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के द्वारा संज्ञान मे लेकर सख्त निर्देश दिये। जिस पर महेन्द्र तारनेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) के द्वारा सीएम हेल्पलाईन सुनवाई के दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर, सोनु परमार एसडीओपी गरोठ के नेतृत्व मे एक टीम गठित की। जिसमे कमलेश सिंगार थाना प्रभारी गरोठ उनि भारत कटारा, आरक्षक 597 विशाल तथा साइबर शाखा के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह सिसौदिया व निरीक्षक अमित सोनी थाना प्रभारी कोतवाली की मदद से दो माह से फरार आरोपी स्वपनिल पिता अनिल कुमार मंडीवाल नि मंडीदीप रायसेन हाल मुकाम खानपुरा थाना कोतवाली जिला मन्दसौर को गरोठ न्यायालय के आस-पास जमानत कराने के उदेश्य से घुमता हूआ बस स्टेण्ड गरोठ से धरदबोचा। 

आरोपी बदमाश मंदसौर मे एसबीआई बेंक मे क्रेडिट कार्ड बनाने का कार्य करता था। जहां से लडकियो के मोबाईल व फोटो लेकर फर्जी आईडीया बनाकर फोटो अपलोड कर बाते करता था व लडकियो को बदनाम करता था। आरोपी को दिंनाक 12 नवंबर 22 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर एक दिन का रिमांड लेकर आरोपी का मोबाईल जप्त कर उसके द्वारा कितनी फर्जी आईडी बनाई गई है इस संबध मे पुछताछ की जा रही। कई फर्जी आईडी की जानकारी मिलने की संभावना है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी गरोठ, उनि भारत कटारा, प्रआर आशीष बेरागी (सायबर शाखा), आरक्षक 504 मनीष, आरक्षक 597 विशाल, आरक्षक 599 अनिल यादव व आर चालक 283 सुल्तान मोहम्मद, का सराहनीय योगदान रहा। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE