BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2022, 12:43 pm
KHABAR : शासकीय पीजी कॉलेज मंदसौर में पूर्व एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. आरके व्यास को समारोह का आयोजन कर दी बिदाई, नए एनसीसी अधिकारी प्रो. योगेश पटेल का किया स्वागत, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। शासकीय पीजी कॉलेज मंदसौर में पूर्व एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. आरके व्यास का एनसीसी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एलएन शर्मा थे।
इस समारोह में महाविद्यालय के नए एनसीसी अधिकारी प्रो. योगेश पटेल का स्वागत किया गया। प्रो. पटेल ने अपनी तीन महीने की एनसीसी से संबंधित ऑफिसर ट्रेनिंग नागपुर के पास स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग अकैडमी, कामठी से पूर्ण कर लेफ्टिनेंट की रैंक प्राप्त की है। 

समारोह में प्राचार्य डॉ. शर्मा ने इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी का कैडेट जीवन में अपने अनुशासन, समय की पाबंदी और अपने सेवाभावी व्यवहार के लिए आजीवन जाना जाता है। इस अवसर पर मेजर व्यास ने कहा कि एनसीसी कैडेट के रूप में विद्यार्थी को जीवन में अनेकानेक सीधे एवं परोक्ष लाभ मिलते हैं। विद्यार्थी एनसीसी में आकर सूझबूझ एवं साहस एवं नेतृत्व जैसे गुणों का विकास करता है। इस अवसर पर प्रो. पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी ऑफिसर की ट्रेनिंग उनके जीवन का एक स्वर्णिम काल है जिसमें उन्हें शारीरिक एवं मानसिक ट्रेनिंग दी गई है। उन्होंने कहा इस ट्रेनिंग में जो कुछ सीखा है उसे मैं महाविद्यालय के विद्यार्थियों की सेवा में समर्पित करूंगा। एनसीसी केवल महाविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं बल्कि इससे कैरियर के अनेक अवसर उपलब्ध होते हैं । कार्यक्रम में एनसीसी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी कैडेट सतपाल सिंह एवं कृतिका भाटी ने किया आभार प्रदर्शन कैडेट वृंदा राणावत ने किया। 

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रविंद्र सोहोनी, डॉ. श्याम तिवारी, डॉ. डी.सी. गुप्ता, डॉ. आर.डी. गुप्ता, डॉ. के.आर. सूर्यवंशी, डॉ. शांतिलाल ईरवार, डॉ. राजेश सकवार, डॉ. सरिता अग्रवाल, प्रो. अनिल कुमार आर्य, प्रो. अशोक कुमार पाटीदार, प्रो. गौरव पाटीदार सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक गणित एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE