BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2022, 2:51 pm
BIG NEWS : काली अँधेरी रात और उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रेक, पुल के पास सुनी जब ग्रामीणों ने तेज आवाज तो सहम उठे लोग, फिर मौके पर जाकर देखा अधिकारीयों ने तो उड़ गए सबके होश, जानिए क्या साजिश थी बदमाशों की, पढ़े खबर      

Share On:-

उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर को जिस रेलवे लाइन का लोकार्पण किया था उस उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे लाइन पर बने पुल पर शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने ब्लास्ट कर दिया। बदमाशों की साजिश ब्लास्ट कर पुल को उड़ाने और रेलवे ट्रैक को बर्बाद करने की थी। 

सबसे पहले स्थानीय लोगों ने यहां तेज धमाके की आवाज सुनी थी। मौके पर बारूद भी मिला है। ब्लास्ट से पटरियों पर क्रैक आ गया है। धमाके से करीब 4 घंटे पहले ही ट्रैक से ट्रेन गुजरी थी। इस घटना के बाद अहमदाबाद से उदयपुर आ रही ट्रेन को डूंगरपुर तक ही रोक दिया गया है।

जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि डेटोनेटर से पुल को उड़ाने की साजिश की गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा को डिटेल जांच के निर्देश दिए हैं। 

घटनास्थल पर राजस्थान पुलिस की एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड पहुंच गई है। एटीएस आतंकी साजिश के एंगल से जांच कर रही है। उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने कहा कि शुरुआत में तो यह लग रहा है कि पूरी तरह प्लानिंग कर ब्लास्ट किया गया है। डेटोनेटर सुपर 90 श्रेणी का है। बम स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंचकर सबूत जुटाए हैं।

बताया जा रहा है कि स्थानीय ग्रामीणों की सजगता से इस नए रूट पर बड़ा हादसा टल गया। घटना उदयपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर सलूम्बर मार्ग पर केवड़े की नाल में ओढ़ा रेलवे पु​ल की है। जहां ग्रामीणों को शनिवार रात 10 बजे के आसपास धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद कुछ युवा तुरंत पटरी पर पहुंचे तो वहां के हालात देखकर दंग रह गए।

उन्होंने देखा कि रेलवे लाइन पर बारूद पड़ा है। लोहे की पटरियां कई जगह से टूट चुकी थी। पु​ल पर लाइन से नट-बोल्ट भी गायब मिले। ट्रैक पर लोहे की पतली चादर भी उखड़ी हुई मिली। ग्रामीणों की सूचना के बाद ट्रैक पर यातायात रोका गया, वरना कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

रेलवे प्रबंधन ने इस लाइन पर चलने वाली दोनों ट्रेन को फिलहाल रोक दिया है। रेलवे द्वारा लाइन को सही करने का काम जारी है। ट्रेन वापस कब शुरु होगी, इस बारे में रेलवे अधिकारियों ने फिलहाल कुछ नहीं बताया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE