BREAKING NEWS
गुना में छात्रों के समर्थन में सिविल सोसायटी.. <<     गुप्त नवरात्रि पर मां विंध्यवासिनी धाम के.. <<     KHABAR : इंद्र देव की आराधना में उमड़ा रैगर समाज,.. <<     BIG NEWS : पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों को.. <<     KHABAR : विनय कुमार बामने को दी जन्मदिन की.. <<     KHABAR : जिला प्रशासन की पहल रंग लाई, अनाथ बालिका.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से उजड़ रहे खेत,.. <<     BIG REPORT : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न,.. <<     खरगोन में 25 साल पुराने फुटकर दुकानदारों पर.. <<     KHABAR : 21वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, नीट.. <<     KHABAR : स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से किसानों की.. <<     कालापीपल के खोकराकलाँ में सरस्वती शिशु.. <<     KHABAR : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में गुना.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्रि में जयकारों से गूंजा मां.. <<     खरगोन में छात्रों का हल्लाबोल, शिक्षा.. <<     उज्जैन में महंगाई की मार, शक्कर के दामों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2022, 7:56 pm
BIG NEWS : छह साल पुरानी पहचान और किराये का मकान, पहले परिचित युवक ने बुलाया घर, फिर मौका मिलते ही दिया इस घिनौनी घटना को अंजाम, जब पीड़िता ने परिजनों को सुनाई बंद कमरे की वो खौफनाक दास्तां तो सहम उठा परिवार, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर  

Share On:-

ग्वालियर। जिले में एक परिचित युवक ने युवती को प्यार का इजहार कर अपने घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने विरोध किया तो उसे शादी करने का भरोसा दिलाकर चुप करा दिया। जब काफी समय बीत गया तो युवती ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो वह आजकल शादी करने की कहकर टालता रहा।

जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह शादी करने से साफ मुकर गया। कहा कि अगर उसने दोबारा शादी के लिए कहा तो वे उसे बदनाम कर देगा। इसकी शिकायत पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला-
ग्वालियर के कंपू थाना पुलिस ने पिछोर निवासी 24 वर्षीय युवती की शिकायत पर रणवीर कुशवाह पुत्र कमल किशोर कुशवाह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह छह साल पहले रणवीर की बहन के मकान में किराए से रहती थी। यहां पर रणवीर आता-जाता था और फिर उसके पिता ने एक घर ले लिया, तो वह अपने घर में रहने चले गए। यहां पर रणवीर आता-जाता था और एक दिन उसने उसे मिलने के लिए अपने कमरे माधव डिस्पेंसरी के सामने बुलाया और यहां पर आते ही आरोपी ने प्यार का इजहार किया और शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद भी शादी का झांसा देकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया और उससे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए। साथ ही धमकी दी कि वह उससे शादी नहीं करेगा और इसी तरह शोषण करेगा, उसकी बात नहीं मानने पर वह उसे बदनाम कर देगा। धोखे और दुष्कर्म की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश की जा रही है-
कंपू थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है उसकी तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE