BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच की प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक.. <<     BIG NEWS : काबुली चने की आड़ में हो रही थी नशे की.. <<     BIG NEWS : स्कूल बस चालकों-परिचालकों का 7 दिन में.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : जबलपुर में अधिवक्ता संघ का चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए ग्राम अरनिया.. <<     REPORT : अमानक खाद-बीज व कीटनाशकों की बिक्री पर.. <<     KHABAR : मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था.. <<     KHABAR : तीन अलग जगह पर चोरी की घटना को कारित करने.. <<     JOB : जुलाई माह की इस तारीख को आईटीआई नीमच में.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांश चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2022, 11:34 am
NEWS : भाजपा के राष्ट्रीय नेता माथुर दो दिवसीय जिले के दौरे पर, 16 नवम्बर को निम्बाहेड़ा में आयोजित भाजपा स्नेह मिलन समारोह में लेंगे भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी ओमप्रकाश माथुर 15 नवम्बर से दो दिन के जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान माथुर 16 नवम्बर को कंचन रिसोर्ट, निम्बाहेड़ा में आयोजित भाजपा के स्नेह मिलन समारोह में भी भाग लेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने बताया कि भाजपा नेता ओमप्रकाश माथुर 15 नवम्बर, मंगलवार को सायं 5.30 बजे चित्तौड़-भीलवाड़ा मार्ग पर गंगरार टोल नाके के समीप बेगूं विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसी क्रम में सायं 6 बजे रिठौला चौराहा पर चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता माथुर का स्वागत करेंगे।
कृपलानी ने बताया कि यहां से माथुर भादसोड़ा होते हुए सांय 7 बजे मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम श्री सांवलिया जी पहुंच दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। इससे पूर्व भादसोड़ा चौराहा पर कपासन विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। कृपलानी के अनुसार श्री सांवलिया जी से माथुर निम्बाहेड़ा पधारेंगे। जहां मार्ग में भाजपा नेता माथुर का निकुम्भ चौराहा पर बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं ढोरिया चौराहा पर सांय 7.30 बजे निम्बाहेड़ा पूर्वी एव पश्चिमी ग्रामीण मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।
कृपलानी ने बताया कि रात्रि 8 बजे शेखावत सर्कल पर पहुंचने पर पूर्व उप राष्ट्रपति एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां भाजपा नगर मण्डल निम्बाहेड़ा के द्वारा माथुर का आत्मीय स्वागत किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE