BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2022, 12:39 pm
BIG NEWS : अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त में फंसा होमगार्ड सैनिक, वाईडी नगर पुलिस ने दर्ज किया मामला, 03 अन्य आरोपियों पर भी हुई एफआईआर, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मंदसौर। शहर में अवैध हथियार की खरीद फरोख्त के मामले में वायडी नगर पुलिस ने 1 होमगार्ड जवान और 3 अन्य लोगों के खिलाफ अवैध हथियार के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी जवान ने अपने साथी के साथ मिलकर पिस्टल खरीद फरोख्त का जाल रचा था। इसमें आरोपी खुद ही फंस गया।

वायडी नगर एसआई विनय बुंदेला ने बताया कि अवैध वसूली के लिए लाइन में पदस्थ होमगार्ड जवान विजेश पिता रामचंद्र मालवीय ने अपने 1 साथी के साथ मिलकर अवैध वसूली के लिए पिस्टल की ख़रीदी-बिक्री कराई। इसमें रियाज नाम के शख्स ने रतलाम के आलोट निवासी मोइन हुसैन पिता आज़ाद हुसैन और देवेंद्र पिता प्रभुलाल चौधरी गायरी मोहल्ला आलोट को अवैध पिस्टल देने के लिए मंदसौर कृषि मंडी के सामने बुलाया था। दोनों युवकों ने रियाज से 25 हजार में अवैध पिस्टल खरीदी। इसी दौरान होमगार्ड जवान विजेश आ गया, उसने दोनों युवकों से पिस्टल छिनी और केस बनाने के लिए धमकाया। मामला खत्म करने को लेकर सौदा 25 हजार में तय हुआ। इसके बाद होमगार्ड के जवान ने दोनों युवकों से अपने परिजनों के खाते में ऑनलाइन 25 हजार ट्रांसफर करवाए।

इसी बीच वायडी नगर पुलिस को इसकी सूचना लगी तो पुलिस ने होमगार्ड के जवान विजेश, हथियार खरीदने वाले मोइन और देवेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं हथियार उपलब्ध करवाने वाले रियाज नाम का शख्स फरार है। मामले में वायडी पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में प्रकरण दर्ज किया है।
 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE