BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच की प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक.. <<     BIG NEWS : काबुली चने की आड़ में हो रही थी नशे की.. <<     BIG NEWS : स्कूल बस चालकों-परिचालकों का 7 दिन में.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : जबलपुर में अधिवक्ता संघ का चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए ग्राम अरनिया.. <<     REPORT : अमानक खाद-बीज व कीटनाशकों की बिक्री पर.. <<     KHABAR : मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था.. <<     KHABAR : तीन अलग जगह पर चोरी की घटना को कारित करने.. <<     JOB : जुलाई माह की इस तारीख को आईटीआई नीमच में.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांश चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2022, 5:47 pm
KHABAR : अध्यक्ष बनाने का एहसान उतार रही नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा- पूर्व पार्षद मोनू लोक्स, बेशकमती 20 हजार वर्गफुट भूमि पर कार्यालय बनाने भाजपा को देने का प्रस्ताव, बंगला नं 60 के खेल मैदान को खत्म करने की साजिश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पीएम आवास योजना में आधे मकान भी नहीं बन पाए थे कि नगरपालिका ने योजना को सरेंडर कर दिया। गरीबों के आवास के लिए आरक्षित भूमि मेडिकल कॉलेज को चली गई। उसके बाद नपा ने अब तक कोई योजना नहीं बनाई है, लेकिन विडंबना यह है कि अध्यक्ष बनाने का अहसान उतारने नपा स्वाति चौपड़ा ने बंगला नं 60 की बेशकमती 20 हजार वर्गफुट भूमि कार्यालय निर्माण के लिए भाजपा को देने का प्रस्ताव परिषद के सम्मेलन के एजेंडे में शामिल किया है, जबकि जगजाहिर है कि भाजपा के पास विकास नगर 14/4 में लंबा चौड़ा भू-भाग है, जिस पर कार्यालय का संचालन हो रहा है। 

यह गंभीर आरोप पूर्व पार्षद महेंद्र मोनू लोक्स ने 18 नंवबर को आयोजित नपा के विशेष सम्मेलन का एजेंडा जारी होने के बाद प्रेसनोट के माध्यम से लगाए हैं। उन्होंने बताया कि गोमाबाई नेत्रालय के पीछे करीब 30 हजार वर्गफुट से अधिक भूमि भाजपा के मुखर्जी ट्रस्ट के नाम आवंटित है, जिसे वर्षों पहले तत्कालीन नगर सुधार न्यास ने आवंटित किया था। भूमि पर कब्जे को लेकर भाजपाईयों में विवाद होने के बाद वर्तमान में संबंधित भूमि पर तपोभूमि के नाम से भाजपा कार्यालय का संचालन हो रहा है, लेकिन विडंबना यह है कि नगरपालिका परिषद का अध्यक्ष बनाने का अहसान उतारने अध्यक्ष बने मात्र 100 पूरे होने पर नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने उपहार स्वरूप भाजपा को कार्यालय खोलने बंगला नं 60 के खेल मैदान में 20 हजार वर्गफुट भूमि आवंटित करने परिषद के एजेंडे में प्रस्ताव रख स्पष्ट कर दिया है कि अध्यक्ष बनाने की कीमत के रूप में भूमि आवंटित कर भाजपा का एहसान उतारा जा रहा है। 

गरीबों की चिंता नहीं-
लोक्स ने बताया कि कनावटी के समीप बहुचर्चित 125 बीघा भूमि नपा के कब्जे में आने के बाद पूर्व परिषद ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को आवास उपलब्ध कराने पीएम आवास योजना को स्वीकृत किया था, जिसके तहत 900 परिवारों को मकान मिलना था, लेकिन नपा ने आधे मकान भी नहीं बने थे कि योजना को सरेंडर कर दिया। वर्तमान में पीएम आवास कॉलोनी में गरीबों के लिए सिर्फ 145 मकान ही बन रहे हैं। शेष फ्लेट के दाम इतने है कि गरीबों के लिए खरीदना बमुश्किल है। योजना सरेंडर होने के बाद करीब 50 बीघा भूमि मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए आवंटित कर दी गई। चलो अच्छा है भूमि भू माफियाओं से बच गई और शहर की उपलब्धि के लिए आवंटित हो गई, लेकिन नपा को योजना में आवेदन कर चुके शेष गरीब परिवारों के लिए भी आवास उपलब्ध कराने योजना बनाना थी, पर ऐसा न करते हुए भाजपा संगठन का एहसान उतारने भाजपा जिलाध्यक्ष के आवेदन मात्र पर भूमि आवंटन की कार्रवाई की जा रही है, जो शहर की गरीब जनता के ना इंसाफी है।

समााजिक संगठनों और राजनीतिक दलों को भी मिले जमीन-
लोक्स ने कहा कि फिर शहर के उन सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने क्या बिगाड़ा है, जो लंबे समय से समााजिक भवन और राजनीति कार्यालय खोलने के लिए भूमि आवंटित करने की मांग कर रहे हैं। पूर्व पार्षद मोनू लोक्स ने आरोप लगाया कि नपाध्यक्ष बनने के बाद स्वाति चौपड़ा शहर हित के कार्य न करते हुए भाजपा संगठन का एहसान उतारने में लगी हुई। अगर ऐसा ही है तो, नपा सारी जमीनें भाजपा संगठन और भाजपा से जुड़े लोगों को आवंटित कर देना चाहिए, ताकि एहसान अच्छी तरह उतर जाए। पूर्व पार्षद ने कहा कि वे इस मामले में कोर्ट जाएंगे। अगर नपा को भाजपा कार्यालय के भूमि आवंटित करना है, तो पूर्व में आवंटित भूमि को पहले अपने कब्जे में ले, उसके बाद नई भूमि आवंटित करें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE