BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2022, 6:40 pm
KHABAR : मनासा विधानसभा में प्राइवेट दुकानों पर दुकानदार किसानों से वसूल रहे अपने मनमाफिक मोटी रकम, आप के मनासा प्रमुख ने लगाया प्रदेश के मुखिया शिवराज पर झूठ बोलने का आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

मनासा। विधानसभा में जिस प्रकार से प्राइवेट दुकान मालिकों पर गोदामों में कई गुना टन खाद का स्टाक पड़ा हुआ है। वहीं प्रदेश के मुखिया ने सोसायटियों में जो खाद वितरण है उसके लिए कहा था कि किसी भी किसान को कोई कमी नहीं आएगी जबकि बाजारों में कालाबाजारी चल रही है। प्रदेश के मुखिया के साथ-साथ कलेक्टर एसडीएम द्वारा जो आदेश जारी किए गए उन पर भी कृषि विस्तार अधिकारी की मिलीभगत से आज भी मनासा विधानसभा में प्राइवेट दुकानों पर दुकानदार अपने मनमाफिक मोटी  रकम वसूल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपिहनण में रामपुरा किसानों को दो दो दिन से लाइन लगाने पर भी समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। 

पवन बारिया ने बताया कि कल यूरिया की एक गाड़ी 22 टन आई थी जो दोपहर 1.30 बजे तक खाद बांटा गया और आज ड्यूरिंग उतरी है उसमें 12 टन की 2 गाड़ियां आने को है जैसे गाड़ी आती है सभी किसानों को खाद वितरण किया जाएगा वही मध्य प्रदेश सरकार की ओर से जारी किया गया बयान पूरी तरह से विफलता की ओर अग्रेषित है वही काले बाजार यों की जड़ी लगी हुई है प्रशासन एक तरफा कार्रवाई करके कर अपना खुद एक दूसरे से कंधा थप थपा कर क्रेडिट ले रहा है। 

आम आदमी पार्टी के मनासा प्रमुख रमेश गुर्जर ने बताया कि जिस प्रकार यहां के शासन और प्रशासन द्वारा लोगों को झूले दे देकर खाद दिया जा रहा है, समय पर किसानों को बिजली नहीं दी जा रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार चारों तरफ से विफल होते हुए अपनी पीठ थपथपाने में लगी हुई है। जबकि मध्य प्रदेश सरकार स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार बिजली पानी खाद व योजना जो भी मूलभूत सुविधाएं व किसानों को वह आमजन को समय पर देने में असमर्थ हो चुकी है। वहीं सरकार की नियत यहां पर इस कदर खराब है कि अगर विधायकों और नेताओं मंत्रियों के सैलरी बढ़ाना हो या इनकी पेंशन बढ़ाना हो या अन्य भत्ते लागू करवाना हो तो क्या विपक्षी और क्या पक्ष एक साथ विधानसभा में टेबल बजाकर एक दूसरे का समर्थन कर के नेता अपनी जेब में हजारों करोड रुपए जनता के टैक्स की वसूली से एसो आराम करने में लगे हैं वही जनता की जब बारी आती है तो सरकार के पास में खजाना खाली होता हुआ बताया जाता है मध्य प्रदेश सरकार क्यों न सभी विधायकों की एक पेंशन लागू कर सब की पेंशन एवं अन्य खर्चे बंद कर एक विधायक एक पेंशन लागू कर जनहित में अपनी भागीदारी दें किसानों को समय पर खाद बिजली व मूलभूत सुविधाएं दे अन्यथा 2023 के विधानसभा में घर जाने की तैयारी करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE