BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2022, 6:50 pm
BIG NEWS : ग्राम कांकड़ी का खेत और खटिया पर मिला दरबार सिंह का शव, जब पुलिस ने शुरू की जाँच तो सामने आई ये चौंका देने वाली जानकारी, जानिए दूसरी पत्नी का उसके बेटे से क्या निकला रिश्ता, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर  

Share On:-

शाजापुर। दिनांक 14 नवंबर 22 को सूचना मिली की ग्राम कांकड़ी में दरबार सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर दी गई है, तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची घटना स्थल को सुरक्षित किया एवं एफएसएल टीम डाग स्कावड टीम द्वारा घटना स्थल पर उपस्थित होकर मौके का निरीक्षण किया। घटना स्थल निरीक्षण के दौरान मृतक का शव दरबार सिंह के खेत के पास ही खटीया पर मिला तथा जहा खुन एवं कपडे बिस्तर आदी मिले। बाद मौके पर कायमी का असल अपराध कमांक 561/22 धारा 302 भादवि की विवेचना शुरू की गई। 

विवेचना के दौरान परिजनों से एवं गांव वालों से पूछताछ कर घटना के संबंध में बारिकी से जानकारी ली गई। पूछताछ एवं विवेचना में आये तथ्यों के आधार पर मृतक के पुत्र एवं उसकी पत्नि पर ही शंका जाहिर की गई। मृतक के लड़के लोकेन्द्र एवं मृतक की पत्नी सावित्री उर्फ काली बाई से गंभीरता से पुछताछ एवं घटना के संबंध में जानकारी ली गई। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि उनके द्वारा ही मृतक दरबार सिंह राजपुत की मारपीट कर हत्या की गई है तथा अपराध जुर्म स्वीकार किया गया। लोकेन्द्र द्वारा बताया गया की उसके पिताजी उसकी पहली माँ की मृत्यु होने के बाद से ही उनकी दुसरी पत्नि सावित्री बाई उर्फ काली बाई और पुत्र लोकेन्द्र पर शंका करते थे और आए दिन लोकेन्द्र व दुसरी पत्नी सावित्री बाई से गालीगलोच कर मारपीट करते थे, जिस कारण पिता से प्रताडित होकर लोकेन्द्र व सावित्री ने मिलकर दरबार सिंह की हत्या को अंजाम दिया।  विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण विवेचना में है। 

उक्त सनसनी खेज हत्या के मामले का खुलासा करने में निरीक्षक अवधेश कुमार शेषा, उनि रविता चौधरी, उनि सुरेन्द्र मेहता, प्रआ राकेश राठौर और कपिल नागर, आर योगेन्द्र सिंह गुर्जर, महिला आर टीना राजपुत महिला और रीना राजपुत का विशेष योगदान है। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE