BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2022, 7:49 pm
BIG REPORT : जाजू सागर में लबालब पानी, फिर भी पानी के लिए भटक रही जनता, कांग्रेस पार्षद योगेश प्रजापति ने दी चेतावनी, बोले- एक सप्ताह में नहीं सुधारी व्यवस्था तो फूंकेंगे नपाध्यक्ष चौपड़ा का पुतला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में इन दिनों पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है, जिस कारण से आम जनता को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैस कांग्रेस पार्षद योगेश प्रजापति ने बयान जारी करते हुए कहा है की अगर एक सप्ताह के अंदर शहर में पेयजल व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस पार्षद दल नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा का पुतला दहन करेगा,औऱ उनकी परिषद का भी कांग्रेस पार्षद घेराव करेंगे। 

पार्षद प्रजापति ने कहा की वर्तमान में पेयजल को लेकर विकराल स्तिथि देखि जा रही है, जबकि डेम में पर्याप्त पानी है। उन्होंने कहा की शहर के नागरिकों को को दो दिन छोड़ कर चौथे दिन पानी दिया जा रहा है। जिससे जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है, औऱ जनता को पानी के लिए इधर -उधर भटकना पड़ रहा है। पार्षद योगेश प्रजापति ने बयान में कहा की पूर्व की परिषद में 65 करोड़ की लागत से पानी की पाइप लाइन डाली गई थी, औऱ प्रतिदिन पानी देने का वादा जनता से किया गया था। 

पार्षद प्रजापति ने आरोप लगाते हुए कहा की नई अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के पदभार संभालने के बाद उनकी बेहतर रणनीति नहीं होने के कारण शहर में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है,उन्होंने कहा की प्रशासक के कार्यकाल में भी शहर के सभी वार्डाे में एक दिन छोड़ कर पानी दिया जा रहा था स पार्षद योगेश प्रजापति ने कहा की पेयजल व्यवस्था बिगड़ने से स्पष्ट पता चलता है की  नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा बेहतर मैनेजमेंट नहीं कर पा रही है,औऱ उनकी खराब रणनीति के कारण शहर में पेयजल व्यवस्था चौपट हो गई है। पार्षद प्रजापति ने शहर में पेयजल की बिगड रही व्यवस्था को लेकर कलेक्टर को भी पत्र लिखा है, औऱ उनसे व्यवस्था सुधरने की मांग की है। कांग्रेस पार्षद प्रजापति ने नपाध्यक्ष को भी स्पष्ट चेतावनी दी है की वे तत्काल शहर में बिगड़ी पेयजल व्यवस्था को एक सप्ताह के भीतर सुधारे, अन्यथा उनका पुतला दहन किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE