BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2022, 8:19 pm
BIG NEWS : एमपी में शर्मनाक घटना, ढलती शाम को घर लौट रही थी 15 साल की किशोरी, तभी बीच रास्ते में मिला आरोपी, फिर मौका पाते ही ले गया अपने साथ, जब खंडहर में दिया इस घिनौनी घटना को अंजाम तो सहम उठा इलाका, भनक लगते ही दौड़ी थाना पुलिस, पढ़े खबर 

Share On:-

नर्मदापुरम। जिले के सोहागपुर में एक 15 साल की दलित किशोरी से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने ज्यादती के साथ-साथ पीड़िता से मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। घटना सोमवार शाम करीब 6.30 बजे की है। पीड़िता ने आरोपी की करतूत बताई। जिसके बाद रात 11.30 बजे पुलिस ने मथई पिता किशोर कुशवाह (22) निवासी सोहागपुर के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

जानकारी के मुताबिक 15 साल की किशोरी सोहागपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। सोमवार शाम करीब 6.30 बजे पीड़िता अपने घर जा रही थी। उसी दौरान आरोपी मथई ने पीड़िता का हाथ पकड़कर एक खंडहर जैसे सुने मकान में ले गया। शाम 6.30 बजे अंधेरा होने से मोहल्ले का कोई भी व्यक्ति पीड़िता को ले जाते देख नहीं पाया। उस मकान में पीड़िता ने छुड़ाने का प्रयास किया। आरोपी ने उससे मारपीट की और फिर उसके साथ ज्यादती की। पीड़िता को उसने धमकी दी कि उसने किसी को बताया तो वह जान से खत्म कर देगा। देर रात को पीड़िता अपनी मां के साथ सोहागपुर थाने पहुंची। एसआई मेघा उदेनिया ने पीड़िता के बयान लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE