BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 11:05 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाई, नाकाबंदी के दौरान मिला एक्सयुवी कार से हवाला का पैसा, जानिए कहाँ ले जा रहे थे कारोबारी इतनी तादात में रुपये, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना पुलिस ने संध्या कालीन नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्यवाई करते हुए एक लग्जरी कार से ढाई करोड़ से अधिक हवाला के रुपये जब्त किए है। कारोबारी उयदयपुर के रहने वाले है।
        
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अपराधों पर नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियां रोकने के लिए प्रतिदिन की तरह सम्पूर्ण जिले मे मंगलवार को शाम को 06 से 08 बजे तक नाकाबन्दी की जा रही थी। थाना कोतवाली चितौडगढ द्वारा कोटा से उदयपुर हाईवे पर सेमलपुरा चौराहा पर हथियार बन्द नाकाबन्दी की गई। लगभग 07.15 बजे बस्सी की तरफ से एक सफेद रंग की एक्सयुवी कार आयी। कार में दो व्यक्ति बैठे होना पाये गये, जिनसे पुछताछ करने पर दोनों घबरा कर एक दुसरे की तरफ देखकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। उक्त दोनों व्यक्तियों के कब्जे शुदा एक्सयुवी कार के अन्दर देखा गया तो पिछे वाली सिट के निचे 05 प्लास्टिक के पैकेट पडे थे। दोनों को पुलिस द्वारा विश्वास में लेकर पुछताछ की गई तो उक्त 05 प्लास्टिक के पैकिटों में रूपये (नोट) भरे हुए होकर हवाला के होना बताया। 
     
कार चालक ने अपना नाम (विरात फला) बलुवा थाना सराडा जिला उदयपुर निवासी 45 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र गौतमलाल कलाल पैशा ड्राईवरी तथा दुसरे का नाम मकान नम्बर 02 ज्योतिनगर शोभागपुरा थाना सुखेर जिला उदयपुर निवासी 50 वर्षीय उत्तमजीत सिंह पुत्र दरबार सिंह सिख पैशा ट्रांसपोर्ट व्यवसाय होना बताया। 
     
नोटो की गिनती करने पर कुल 2 करोड़ 60 लाख रूपये होना पाया एवं पूछताछ पर दोनों ने कोटा/बिजोलिया से उदयपुर/गुजरात की तरफ ले जाना बताया। राशि को 102 सीआरपीसी के तहत जप्त की जाने की कार्यवाही की जा रही है। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE