BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 3:00 pm
BIG NEWS : राजस्थान पासिंग ट्रेलर और राजाधोक टोल प्लाजा, जैसे ही मिली सीबीएन को ख़ुफ़िया जानकारी तो हुई टीम रवाना, फिर जब नाकाबंदी कर वाहन की ली तलाशी तो उड़ गए अधिकारियों के होश, जानिए सबसे बड़ी कार्यवाई में आरोपियों  पास से ऐसा क्या मिला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर    

Share On:-

नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 102 किलो 910 ग्राम अफीम के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों से अफीम लाने व ले जाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मध्य प्रदेश इकाई के उपायुक्त डॉ संजय कुमार ने बताया की मुखबिर की खुफिया सूचना पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच के अधिकारियों ने राजस्थान के राजाधोक टोल प्लाजा जयपुर-आगरा राजमार्ग पर एक ट्रेलर को रोका। तलाशी में उक्त ट्रेेलर से 102.910 किलोग्राम वजनी अफीम के 95 पैकेट जब्त किए गए। सीबीएन द्वारा की गई अफीम की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है। 

उपायुक्त डॉ संजय कुमार ने बताया की उनके नेतृत्व में गठित टीम 14 नवंबर को राजस्थान रवाना हुई। इसके बाद मौके पर पहुंचकर टीम में शामिल अधिकारियों ने संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी और राजाधोक टोल प्लाजा जयपुर-आगरा राजमार्ग जयपुर राजस्थान पर सफलतापूर्वक ट्रक की पहचान की और उसे रोका। इस दौरान नशे के तस्करों ने ट्रक को सरकारी वाहन पर चढ़ाकर भागने की कोशिश की। इसके चलते शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। टीम ने हाईवे पर जांच करना उचित ना समझते हुए ट्रॉले को सीबीएन कार्यालय नीमच लाने का निर्णय लिया।सीबीएन कार्यालय पहुंचने के बाद जब अशोक लेलैंड ट्रक (ट्राले) की पूरी तरह से तलाशी ली तो कुल 95 पैकेट में 102.910 किलोग्राम अफीम बरामद हुई और आरोपियों ने राजस्थान पासिंग इस ट्राले में स्कीम बनाकर कुल 95 पैकेट छुपाकर ले जाने की बात कबूली। 

उपायुक्त डॉ संजय कुमार ने बताया कि इस अवैध अफीम के साथ वाहन को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18  के तहत जब्त कर तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से इतनी बड़ी मात्रा में अफीम कहां से और किस से लाई जा रही थी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE