BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 7:40 pm
BIG NEWS : उदयपुर से स्विफ्ट कार में रवाना हुआ आरोपी, रास्ते में जैसे ही बढ़ा आगे तो बॉर्डर पर मिली पुलिस की नाकाबंदी, फिर जब घुमाया वाहन तो एक्शन में आई खाकी, पीछाकर ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिये ऐसा क्या ले जा रहा था अपराधी, पढ़े खबर  

Share On:-

डूंगरपुर। जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने 40 ग्राम अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान उदयपुर की तरफ से आई एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। इस पर कार ड्राइवर ने 20 मीटर पहले ही गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी को मोड़कर वापस भेजने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा कर उसको पकड़ लिया। इस दौरान तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब में अफीम मिली। इस बारे में पूछताछ करने पर वह घबरा गया और कोई कागज नहीं दिखा सका। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

थानाधिकारी अनिल देवल ने बताया कि गुजरात चुनावों को देखते हुए राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर नाकेबंदी की गई और गुजरात की ओर जाने वाले वाहनों की तलाशी की जा रही थी। इस दौरान उदयपुर की ओर से आई एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। इस पर ड्राइवर ने 20 मीटर दूरी पर कार को रोक लिया और मोड़कर वापस भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। जब उसको कार से बाहर निकाला तो वह घबरा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रतनलाल (29) पुत्र मांगुजी गुर्जर निवासी चांदरास मंगलपुरा (भीलवाड़ा) बताया। तलाशी लेने पर पेंट की जेब से एक डिब्बी मिली, जिसमें 40 ग्राम अफीम मिली। इसके बारे में पूछताछ करने पर वह कोई जबाव नहीं दे पाया। इस पर उसको गिरफ्तार कर लिया और कार को जब्त कर लिया।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE