BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2022, 4:04 pm
BIG NEWS : देश का बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस से जुड़ा नयागांव का नाम, अब मुंबई पुलिस करेगी उस घर के मालिक से पूछताछ जहां बनकर रहे थे पति-पत्नी, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर  

Share On:-

डेस्क। श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला अब भी पुलिस को लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। आफताब के झूठ लगातार सामने आ रहे हैं। उसने इस शातिराना तरीके से हत्या की है कि पुलिस के लिए अदालत में इस हत्या को साबित करना बड़ी चुनौती है। पुलिस के मुताबिक उसे श्रद्धा को मारने का अफसोस नहीं है। वह लॉकअप में चैन से सो रहा है। आज उसे साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उधर, मुंबई के वसई की पुलिस भी हैरान है कि उसे पूछताछ के दौरान आफताब पर जरा भी शक नहीं हुआ था, लिहाजा उसे जाने दिया। श्रद्धा के दोस्तों, परिवार और पुलिस सूत्रों से बात करके आफताब की एक ऐसे डीसेंट बॉय की छवि बनती है, जिसके कातिल होने का शक शायद ही किसी को होता। इस हत्याकांड की कड़ियां मुंबई से लेकर दिल्ली तक बिखरी हैं और उन्हें जोड़ना आसान काम नहीं है। 

छानबीन में आई नई बातें सामने-
दिल्ली में श्रद्धा का कत्ल करने के बाद वह मुंबई भी पहुंचा था और करीब 15 दिन पहले ही उसने परिवार वालों के साथ मिलकर सामान नए घर में शिफ्ट किया। उसे पता था कि अगर पकड़ा गया तो पुलिस और मीडिया परिवार को ढूंढेगा।

मुंबई में आफताब और श्रद्धा 2019 में नयागांव में रहे और फिर कुछ महीनों बाद उसने अक्टूबर 2020 में वसई में फ्लैट किराए पर लिया। इन दोनों ही जगह आफताब ने श्रद्धा को अपनी पत्नी बताया था।

आफताब ने घर के बिस्तर पर ही श्रद्धा का गला दबाकर उसकी जान ले ली थी। इसके बाद घर में उसके शव के 35 टुकड़े किए थे, लेकिन दिल्ली पुलिस हैरान है कि घर में खून का कोई धब्बा ही नहीं मिल रहा। आफताब ने पूरी तरह पक्का किया कि बिस्तर से कोई सबूत न मिले।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक खून के धब्बों को ढूंढने के लिए क्राइम सीन पर बैन्जीन नामक केमिकल फेंका जाता है. इससे जहां भी खून गिरा होता है, वह जगह लाल हो जाती है। आफताब को इस पुलिस प्रोसेस का पता था, इसलिए उसने ऐसे केमिकल का इस्तेमाल खून साफ करने के लिए किया, जिस पर बैन्जीन बेअसर है।

आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़ों को 18 पॉलिथीन बैग में बंद कर फ्रिज में रखा था। शव के टुकड़ों के साथ वो तमाम पॉलिथीन भी उसके खिलाफ अहम सबूत हैं। अब तक न तो शरीर के सभी टुकड़े बरामद हुए हैं और न ही फ्रिज में खून के धब्बे मिले हैं। बैन्जीन टेस्ट करने पर भी फ्रिज में खून के धब्बे नहीं मिले।

आफताब ने कबूल किया है कि उसे श्रद्धा के शव के टुकड़े-टुकड़े करने में करीब 10 घंटे लगे थे। उसने एक घंटे तक शरीर के सभी टुकड़ों को पानी से धोया। इसके बाद सभी टुकड़ों को पॉलिथीन में बंद कर फ्रिज में रखता चला गया। इस दौरान उसने ऑनलाइन खाना भी मंगवाया। काम खत्म करने के बाद वह बीयर लाया, फिर नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज देखी और सो गया। हालांकि अगर वह कोर्ट में पलट गया तो इस कहानी को साबित करना बड़ी चुनौती होगी।

श्रद्धा का कत्ल करने के बाद भी आफताब फ्लैट पर किसी महिला दोस्त को लेकर आया था। वो पहले भी श्रद्धा की गैरमौजूदगी में ऐसा करता था। इस वजह से दोनों के बीच झगड़े भी होते थे। पुलिस इन लड़कियों की भी तलाश कर रही है।

पुलिस को सबूत मिले हैं कि श्रद्धा के कत्ल के बाद आफताब ने अपना पुराना फोन ओएलएक्स पर बेच दिया है। इस फोन को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। आफताब ने अभी तक श्रद्धा के मोबाइल के बारे में भी सच-सच कुछ नहीं बताया है। महाराष्ट्र में जहां उसने फोन फेंकने की बात कही है, वहां से मोबाइल रिकवर नहीं हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE