BREAKING NEWS
BIG REPORT : रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का.. <<     BIG NEWS : दानपात्र से चोरी के मामले में आंगनवाड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2022, 10:56 am
NEWS : प्रदेश के मुखिया अशोक गेहलोत आएंगे चित्तौड़गढ़, सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू, धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ने मीडियाकर्मियों को दी रोड मैप की जानकारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। 22 नवंबर को चित्तौड़गढ़ में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है। इस संदर्भ में धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने निवास स्थान पर रखी गई प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों को मुख्यमंत्री गहलोत के दौरे को लेकर रोड मैप की जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चित्तौड़गढ़ 4 वर्षों में पहली बार आ रहे हैं। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं सहित आमजन में भी काफी उत्साह है। सभा की तैयारियां इंदिरा गांधी स्टेडियम में विशाल पांडाल लगाया गया है, जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है।
सीएम गहलोत 21 नवंबर रात्रि को गुजरात के राजकोट से रवाना होकर उदयपुर पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम के पश्चात 22 नवंबर सुबह 10रू30 बजे हेलीकॉप्टर के द्वारा चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना होंगे। प्रातः 11 बजे चित्तौड़ पहुंचने के बाद वे रिजर्व पुलिस लाइन में बने हेलीपैड से सीधे उपनगरीय क्षेत्र सेंती बने राजीव गांधी उद्यान में नवनिर्मित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
जिसके बाद सीधे शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में बनी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की गन मेटल से बनी आदम प्रतिमा का अनावरण करेंगे, साथ ही विशाल सभा को संबोधित करते हुए जिले में किए गए विकास कार्याे हजारेश्वर महादेव कजवे पर पुलिया का शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि चित्तौड़ में सीएम की विशाल सभा में मुख्यमंत्री गहलोत के साथ शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला, जिले के प्रभारी मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, मंत्री रामलाल जाट, मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय भी आएंगे वही खेल मंत्री अशोक चांदना, परसादी लाल मीणा राजेंद्र यादव से सभा में आने के लिए बातचीत की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE