BREAKING NEWS
इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<     KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<     खातेगांव TI की शहादत का होगा हिसाब! 5 जिलों में.. <<     TI दिलीप पुरी की मौत के बाद एक्शन में सरकार!.. <<     KHABAR : राधादेवी रामचंद्र मंगल कॉलेज के फार्मेसी.. <<     KHABAR : कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती,.. <<     KHABAR : नीमच में निःशुल्क इज्तिमाई निकाह सम्मेलन.. <<     HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 6 बड़ी खबरें: मंडियों में.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद.. <<     BIG NEWS : उंखलिया की खामोश रात में हुआ खौफनाक कत्ल,.. <<     KHABAR : जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,.. <<     राजा की मुड़ैरी हमले का मामला: आरोपियों की.. <<     KHABAR : नेपा लिमिटेड में प्रतियोगिताओं के विजेता.. <<     BIG UPDATE: वोट बचाने की लड़ाई में नीमच कांग्रेस की.. <<     KHABAR : उज्जैन में छात्रावास की बाहरी आवाजाही से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2022, 5:51 pm
REPORT : जल संसाधन विभाग ने बढ़ाया लक्ष्य, अब सिंचाई के लिए प्रस्तावित किया 49 हजार हेक्टेयर, मुख्यमंत्री की 4 घोषणाओं पर अमल प्रारम्भ, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। जल संसाधन विभाग द्वारा इस वर्ष 2022-23 की रबी की फसल के लिए प्रस्तावित लक्ष्य रिवाइज किया है। अब जल संसाधन विभाग अपनी नहरों और तालाबो से 49090 हे. भूमि के लिए जल उपलब्ध कराएगा। शुक्रवार को देर शाम को कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम की अध्यक्षता में आयोजित हुई विभाग के निर्माण कार्याे की समीक्षा बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री पीके ब्राम्हणे ने यह जानकारी दी। पूर्व में 48420 हे. भूमि सिंचाई का लक्ष्य रखा गया था। 

कार्यपालन यंत्री ब्राम्हणे ने बताया कि 8 एमसीएम पानी जल निगम के लिए सुरक्षित रखा गया था। लेकिन वे जल उठाव नहीं करेंगे। इसलिए यह जल सिंचाई के लिए रखा गया है। बैठक के दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने विभाग की सभी नहरों के रिपेयरिंग कार्यांे की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को नहरों से किसी प्रकार की समस्याएं न हो इसके लिए विभाग अपने अमले की जिम्मेदारियां तय करे। बैठक के दौरान ब्राम्हणे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणाओं की भी जानकारी दी। 

सितम्बर 2021 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झिरन्या सभा के दौरान 3 तालाब और 1 बैराज बनाने की घोषणा की थी। बेरछा, मिटावल और कालीकुण्डी में तालाब तथा नानकोडी में बैराज बनाने की सारी कार्यवाही पूरी हो चुकी है। उनकी घोषणा के अनुसार स्वीकृति के बाद बजट आवंटन हो चुका है। इसमें एजेंसी भी निर्धारित हो चुकी है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE