BREAKING NEWS
VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2022, 12:23 pm
KHABAR : क्षेत्र में कई लोगों ने ग्रहण की आम आदमी पार्टी की सदस्यता, आम आदमी पार्टी को मिल रहा है गांवों में अपार जनसमर्थन- डॉ राजू पाल, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश प्रमुख पंकज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एवं क्षेत्रीय संगठन सचिव नवीन कुमार अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष अशोक सागर के दिशा निर्देश एवं तत्वाधान में मिशन 2023 के तहत आम आदमी पार्टी जावद विधानसभा प्रभारी सुधीर गांधी, डॉ राजू पाल जावद विधानसभा संगठन सचिव ने आज सरवानिया महाराज क्षेत्र का दौरा एवं कार्यकर्ताओं से संवाद प्रारंभ किया। उक्त दौरे में आम आदमी पार्टी के संगठन सचिव डॉ राजू पाल, उदय राम जिला उपाध्यक्ष एवं उपसरपंच सेदरिया, भरत पाटीदार, भंवरलाल जबड़ा, जाकिर हुसैन मंसूरी भी साथ में थे। 

उक्त बात आम आदमी पार्टी के जावद विधानसभा प्रभारी सुधीर गांधी एवं डॉ राजू पाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने सरवानिया महाराज, आमली भाट, ढाबा, ढाबी बराड़ा, बांगरेड़ और अरनिया मामादेव क्षैत्र के नागरिकों, कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याएं जानी एवं उनके समाधान के बारे में विस्तृत चर्चा की। आज पूरे देश भर में आम आदमी पार्टी को गारंटी का दूसरा नाम, चुनाव के दौरान चुनावी घोषणाओं और वादों की झूठी जुमलेबाजी न करते हुए चुनावी घोषणाओं को पूरा करने, ओर ईमानदार पार्टी के रूप में जाना जाता है।

आगे उन्होंने बताया कि आज देश भर में बनी आम आदमी पार्टी की इस छवि का ही प्रतिफल है कि जैसे ही आम आदमी पार्टी का उक्त प्रतिनिधिमंडल उक्त गांवों में पहुंचा तो ग्रामीणों एवं युवा वर्ग ने काफी आदर-सत्कार के साथ आम आदमी पार्टी को सुना और अपनी समस्याएं साझा की। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों, महंगाई और साथ ही इस बार अफीम के पट्टे देने में जो जमकर भ्रष्टाचार हुआ है उससे क्षेत्र के नागरिक क्षेत्रीय सांसद और मंत्री से काफी नाराज दिखे।

आपसी चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि दिल्ली पंजाब की तरह मध्य प्रदेश में भी आज आम आदमी पार्टी की सरकार होती तो हर विभाग में फैले भ्रष्टाचार की तरह राजस्व विभाग जिसे किसानों का विभाग कहा जाता है वह आज आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है जिसके कारण अभी हाल के दिनों में भाजपा के ही राज में भाजपा के ही कुचंड़ोद निवासी बलवंतदास किसान को आत्महत्या करना पड़ी, उसे नहीं करना पड़ती।
अरनीया मामा देव जी के किसान जगन्नाथ ने खाद की समस्या बताई और कहा कि प्रदेश में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार होती तो किसान को आज खाद के लिए दर-दर की ठोकरें और दिन भर भूखे-प्यासे रहकर लाइन में लगने के लिए विवश नहीं होना पड़ता‌।
जगेपुर के ही एक किसान गोपाल दास ने कहा कि वह बीजेपी की नीतियों से इतने तंग आ चुके हैं वह अब कभी बीजेपी को वोट नहीं देंगे‌। अरनिया मामादेव से बराड़ा के बीच कच्ची और कीचड़ से भरी हुई सड़क को पक्का करने की मांग भी क्षेत्र वासियों ने की।
आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर क्षेत्र के ही अमर सिंह, ढाबा, किशोर बराड़ा और कंवरलाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और कहा कि जो सत्ता भ्रष्टाचार की है उस सत्ता को इस बार बदल कर रहेंगे।
उक्त जनसंपर्क अभियान में आम आदमी पार्टी के उदयराम जिला उपाध्यक्ष एवं उपसरपंच सैदरीया, भरत पाटीदार, भंवरलाल जबड़ा, जाकिर हुसैन मंसूरी आदि अनेक कार्यकर्ता साथ में थे। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE