BREAKING NEWS
VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2022, 1:30 pm
KHABAR : भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखने की हो चुकी है स्क्रिप्ट तैयार, न कोई दल न कोई नेता सब मिलकर लिखेंगे शहर बेचने की नई कहानी- एडवोकेट अमित शर्मा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच नगरपालिका हमेशा से ही अपने कारनामों को लेकर विवादों में रही है । नगर पालिका परिषद नीमच का गठन होते ही अध्यक्ष पद के लिए होने वाला चुनाव चर्चा का विषय बन गया था। जिस प्रकार से कांग्रेसी पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग की थी। उससे यह स्पष्ट हो गया था कि नीमच नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखने की स्क्रिप्ट तैयार हो गई है और अब नीमच नगर पालिका भू माफियाओं के हाथ की कठपुतली बन नीमच शहर की बेशकीमती भूमियों को खुर्द बुर्द करने का खेल शुरू हो चुका है। उक्त आरोप पूर्व पार्षद एडवोकेट अमित शर्मा ने लगाए। 

पूर्व पार्षद अमित शर्मा ने कहा कि जनहित की आड़ में दोनों ही प्रमुख दलों से जुड़े नेताओं ने अपने हितों को साधने के खेल शुरू कर दिया है । कुछ जो पहले कांग्रेसी थे, अब भाजपा में जाकर अपने अधूरे काम पूरे करवाने की जुगत में लगे हैं। वहीं भाजपा से जुड़े कुछ भूमाफिया अब यह समझ चुके हैं कि उनके मंसूबे भी अब जल्द पूरे होने वाले हैं। सत्ताधारी पार्टी से जुड़े कुछ लोग जिन्होंने अवैधानिक रूप से नगरपालिका परिषद की भूमियों पर कब्जा कर रखा है वह अपने रसूख एवं पैसों के बल पर अपने काले कारनामों को सफेद चादर उड़ाने में लगे हैं । यह जो लोग हैं इन्हें शहरहित से किसी प्रकार का कोई मतलब नहीं है। इनके राज में जनता चाहे बंगला बगीचा जैसी समस्या में उलझी रहे या लीज नवीनीकरण के लिए दर-दर भटकती रहे इससे इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

एडवोकेट शर्मा ने आगे कहा कि नई परिषद के गठन के बाद से ही शहर मूलभूत सुविधाओं जैसे साफ-सफाई, सड़कें एवं नियमित पेयजल सप्लाई के लिए तरस रहा है। वहीं इन नेताओं ने कुर्सी पर काबिज होते ही शहर की बेशकीमती जमीनों पर अपनी नजर गड़ा दी है। अभी तो परिषद की मात्र दो बैठके ही हुई है जिनमें ही इनकी मिली जुली सरकार ने कई विवादित प्रकरण पास कर दिए हैं। जिससे यह स्पष्ट है कि अब शहर की रखवाली करने वाला कोई नहीं बचा है। सब मिलजुल कर इस शहर को लूटने की नई दास्तान लिखने की तैयारी कर चुके हैं। जिनके ऊपर शहर बचाने की जिम्मेदारी है वह लिफाफों के बोझ तले दबे हुए नजर आ रहे हैं या फिर वह भी इनकी आड़ में अपने आड़े टेढ़े काम साधने में लग गए हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या जिन्हें शहर की रखवाली की जिम्मेदारी सौंपी है वह शहर बचा पाएंगे या वह ही हमारे शहर को बेच देंगे।   
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE