BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के ग्राम भंडारिया में युवक.. <<     KHABAR : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश.. <<     KHABAR : आगर मालवा में पटवारी ₹5 हजार रिश्वत लेते.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त.. <<     KHABAR : एमपी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि.. <<     NEWS : चादर शरीफ जुलूस के साथ तीन दिवसीय उर्स.. <<     अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें.. <<     KHABAR : सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेज, डीआईजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : भांजी की शादी में रतलाम आने वाले थे.. <<     BIG REPORT : रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का.. <<     BIG NEWS : दानपात्र से चोरी के मामले में आंगनवाड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2022, 4:43 pm
REPORT : पुरुष नसबंदी के लिए स्वास्थ्य विभाग ब्लाक स्तर पर कार्यशाला आयोजित करें, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर गौतम सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पुरुष नसबंदी के लिए जागरूक हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सभी ब्लॉकों में कार्यशाला आयोजित करें। इस कार्य के लिए मैदानी अमले को भी एक्टिव करें। जो कि लोगों को प्रेरित करेगा। पुरुष नसबंदी में बिना टाका, बिना चीरा, बिना दर्द की नसबंदी की जाती है, यह सभी लोगों को करवाना चाहिए। आगामी 27 नवंबर को सौधनी विजय स्तंभ तक दौड़ का आयोजन होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग सौधनी सड़क की मरम्मत करें तथा उस को समतल करें। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें। आयुष्मान कार्ड बनाने में जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सभी बीएलओ को निर्देशित करें। उद्यम क्रांति योजना, पीएम स्वनिति योजना के अंतर्गत बैंकर्स की बैठक आयोजित करें। खाद कि जिले में कमी न हो इसके लिए कृषि विभाग समय-समय पर खाद की रैक मंगवाए तथा भोपाल स्तर पर बात भी करें। जिससे किसानों को कोई परेशानी ना हो। बैठक के दौरान डीएफओ सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE