BREAKING NEWS
VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2022, 5:51 pm
NEWS : विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ में प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न, भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर पूरे प्रदेश में 1 दिसंबर से होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ में आयोजित ‌होने वाली जन आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ की बैठक विधायक कार्यालय पर आयोजित हुई। 
भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि बैठक में जन आक्रोश रैली एवं सरकार की विफलताओं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई । ‌जन आक्रोश रैली के जिला संयोजक सीपी नामधराणी ने बताया कि जन‌ आक्रोश रैली जिले में गांव गांव ढाणी ढाणी तक जाएगी। एवं इसके लिए सभी विधानसभाओ में संयोजको को नियुक्त किया गया है। 

चितौड़गढ़ विधानसभा संयोजक पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया कि जनआक्रोश रैली विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ मे  बुथ स्तर तक निकाली जाएगी साथ ही रैली के दौरान चौपाल , बैठके एवं जनसंपर्क कर जन आक्रोश रैली के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलताओं , आम जन विरोधी नीतियों से क्षेत्रवासियों को अवगत कराया जाएगा । साथ ही लंबे समय से लंबित चल रही क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी । जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, पूर्व सभापति सुशील शर्मा ने कहा कि  बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास , स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओं का जन - जन तक प्रचार - प्रसार करने की अपील की गई । 

इससे पूर्व दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ हुआ। संचालन नगर महामंत्री अनिल ईनाणी ने किया आभार महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर केंद्र की योजनाओं का लाभ आमजन तक नहीं पहुंचने देने की भी आरोप लगाये । इस दौरान बस्सी मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ीबावड़ी, चंदेरिया रोहिताश जाट, घोसुंडा दिनेश शर्मा, सावा रतन लाल डांगी,भदेसर पवन आचार्य,पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप लड्ढा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सैना, नगर महामंत्री अनिल ईनानी, ओम प्रकाश शर्मा,भोलाराम प्रजापत ,भारत जागेटिया,कैलाश जाट, लाला गुर्जर, शिवराज सिंह, पुरण सिंह राणा, बालकिशन भोई,प्रकाश भट्ट,अनिल सुखवाल, देवीलाल धाकड़, चतुर्भुज रेगर, नरेश जाट जिला आईटी संयोजक राजन माली,रवि विरानी, अशोक रायका, किशन गुर्जर, दिलीप बेनीवाल, रामप्रसाद बघेरवाल आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE