BREAKING NEWS
इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<     KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<     खातेगांव TI की शहादत का होगा हिसाब! 5 जिलों में.. <<     TI दिलीप पुरी की मौत के बाद एक्शन में सरकार!.. <<     KHABAR : राधादेवी रामचंद्र मंगल कॉलेज के फार्मेसी.. <<     KHABAR : कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती,.. <<     KHABAR : नीमच में निःशुल्क इज्तिमाई निकाह सम्मेलन.. <<     HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 6 बड़ी खबरें: मंडियों में.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद.. <<     BIG NEWS : उंखलिया की खामोश रात में हुआ खौफनाक कत्ल,.. <<     KHABAR : जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,.. <<     राजा की मुड़ैरी हमले का मामला: आरोपियों की.. <<     KHABAR : नेपा लिमिटेड में प्रतियोगिताओं के विजेता.. <<     BIG UPDATE: वोट बचाने की लड़ाई में नीमच कांग्रेस की.. <<     KHABAR : उज्जैन में छात्रावास की बाहरी आवाजाही से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2022, 12:27 pm
BIG REPORT : मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी मध्‍य प्रदेश राजन की अध्‍यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और एआरओं की बैठक आयोजित, जिले में 40 हजार मतदाताओं का नाम जोड़ने का लक्ष्‍य, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी मध्‍य प्रदेश अनुपम राजन की अध्‍यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और एआरओं की बैठक कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में रोल प्रेक्षक शोभित जैन, कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में भारतीय जनता पार्टी से ओम जोशी, मनोहर जाधव, कॉग्रेस से मनोज राजानी, बीएसपी से संजय सांगते एवं रमेश पवार सहित अन्‍य प्रतिनिधि, अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्र सिंह कवचे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका मिमरोट, एसडीएम देवास प्रदीप सोनी, एसडीएम सोनकच्‍छ संदीप शिवा, एसडीएम बागली शोभाराम सोलंकी एवं एसडीएम कन्‍नौद/खातेगांव अभिषेक सिंह सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश अनुपम राजन ने कहा कि जिले में महिला एवं युवा मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोडने पर विशेष ध्‍यान दें। उन्‍होंने देवास जिले में शत-प्रतिशत रंगीन फोटो के मतदाता कार्ड जारी होने पर जिले को बधाई दी। जिले में वोटर आई कार्ड में आधार नम्बर की जानकारी को दर्ज करने का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। बैठक में उन्होंने राजनैतिक दलों से सुझाव लिए, समस्‍याएं सुनी और सुझाव पर अमल करने तथा समस्‍याओं के निराकरण का आश्‍वासन दिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश अनुपम राजन ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता घर-घर जाएं संपर्क करें और महिला एवं मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोडे। बीएलओ स्‍कूल, कॉलेजो में सम्‍पर्क करें और 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोडे। जिले में 18 लाख 60 आबादी है। जिले में निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमानित मतदाता 11 लाख 71 हजार माना गया है। जिले में अभी कुल 11 लाख 41 हजार 838 मतदाता है। अभियान में इन छुटे हुए सभी मतदताओं के नाम मतदाता सूची में जोडे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश अनुपम राजन ने कहा कि जिले में अभी 44 मतदान केन्‍द्र ऐसे है, जहां पर 18-19 वर्ष का कोई भी युवा मतदाता सूची में नहीं है। यह स्थिति नहीं होना चाहिए। बीएलो मतदान केंद्रों के अलावा घर-घर भी संपर्क करें और युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोडे।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने बताया कि निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के लिए 01 जनवरी 2023 की अर्हता तिथि को दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फोटो निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 09 नवम्‍बर को किया गया। 09 नवम्‍बर को राजनैतिक दलों के साथ बैठक एवं प्रेसवार्ता आयोजित की गई। राजनीतिक दलों की बैठक में फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप प्रकाशित नामावली की मुद्रित प्रति फोटो युक्‍त एवं फोटो रहित प्रदान की गई। अभियान में अब तक फार्म 6 के 15 हजार 345 आवेदन आये है। अभियान में 40 हजार मतदाताओं का नाम जोड़ने का लक्ष्‍य जिले में रखा गया है। जिले में 99 प्रतिशत फार्म ऑनलाइन ही लिये जा रहे है।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने बताया कि जिले में दावे आपत्ति 08 दिसम्‍बर तक प्राप्‍त किये जायेंगे। जिसमें सभी मतदान केंद्रो पर बीएलओ कार्यालयीन समय में उपस्थित रह कर आवेदन ले रहे है। दावा आपत्ति का निराकरण 26 दिसम्‍बर को किया जायेगा तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2023 को किया जायेगा। जिले में दावा आपत्ति के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र के क्षेत्र में विशेष केम्प आयोजित किये गये। जिसमें बीएलओ द्वारा नामावली के वाचन के साथ-साथ डोर-टू-डोर भ्रमण भी किया गया। प्रत्येक मतदान केंद्र में विशेष केम्प आगे भी आयोजित किये जायेंगे।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने बताया कि 09 नवम्‍बर 2022 की स्थिति में जिले में कुल 11 लाख 41 हजार 838 मतदाता है। जिसमें पुरूष मतदाता 5 लाख 88 हजार 947 और महिला मतदाता 05 लाख 52 हजार 878 तथा अन्‍य 13 मतदाता है। मतदाता नामावली में नाम जोडने के लिए फार्म 6, नामावली से नाम हटाने के लिए फार्म 7 एवं मतदाताओं के दर्ज विवरण में संशोधन, एक ही विधानसभा क्षेत्र में पते में संशोधन, एक विधानसभा क्षेत्र से अन्‍य विधानसभा क्षेत्र में स्‍थानांतरण, डुप्‍लीकेट वोटर आईडी कार्ड प्राप्‍त करने, दिव्‍यांग मतदाता की मार्किंग तथा विशेष मतदाता की मार्किंग के लिए फार्म 8 में आवेदन लिया जा रहा है।

जिले में मतदाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरह से आवेदन प्राप्‍त किये जा रह है। नवीन वोटर आईडी कार्ड अथवा संशोधन उपरान्‍त प्रदाय किये जाने वाले समस्‍त वोटर आईडी कार्ड मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्‍पीड पोस्‍ट के माध्‍यम से दिये गये निवास के पते पर निरूशुल्‍क दिये जा रहे है। जिले में स्‍वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश अनुपम राजन एवं रोल प्रेक्षक जैन ने सोनकच्‍छ विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश अनुपम राजन एवं रोल प्रेक्षक शोभित जैन ने सोनकच्‍छ विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम देवास प्रदीप कुमार सोनी, एसडीएम सोनकच्‍छ संदीप शिवा, तहसीलदार राजकुमार हलधर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने मतदान केंद्र पर उपस्थित बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। प्राप्त हो रहे फार्मों को तत्काल गरुड़ा एप के माध्यम से ऑनलाईन दर्ज करने एवं समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। नवीन मतदाताओं नाम जोड़ने, आवेदन प्राप्त करने तथा मतदान केंद्र में डोर टू डोर सर्वे, महिला मतदाताओं एवं अन्य अपंजीकृत मतदाताओं के शत्-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE