BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2022, 5:27 pm
REPORT : पात्रता परीक्षण कर पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं, एडीएम ने की जनसुनवाई, 80 लोगों की समस्‍याओं से सुन अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। डीकेन निवासी लक्ष्‍मण सिह जाट की पात्रता का परीक्षण कर उसे पात्रतानुसार शासन की विभिन्‍न योजनाओं का लाभ दिलाने की त्‍वरित कार्यवाही करें। यह निर्देश एडीएम नेहा मीना ने जनसुनवाई में डीकेन निवासी लक्ष्‍मण सिह जाट के आवेदन पर सीएमओ डीकेन को दिए गए। मंगलवार को जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में 80 लोगो से रूबरू होकर उनकी समस्‍याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्‍याओं का त्‍वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रीती संघवी, आकांक्षा करोठिया एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में अठाना के भारत रेगर ने आम रास्‍ता बंद करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, मूलचंद मार्ग नीमच के महेश सोनकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान की स्‍वीकृति निरस्‍त करने, गोपालपुरा की दुर्गाबाई मीना ने कृषि भू‍मि  की मेड से पत्‍थर हटाकर अवैध कब्‍जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, बुझ की बुलाकी बाई ने इंदिरा आवास के मकान का कब्‍जा दिलाने, थडोली के भारत मीणा ने सम्‍बल योजना का लाभ दिलाने, रामपुरा मनासा के दिनेश कछावा ने ऋण लेकर खरीदे गये सामान बाढ से नष्‍ट होने पर ऋण माफ करवाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया।

इसी तरह पालसोडा के छगनलाल पाटीदार, सरवानिया महाराज के धन्‍नालाल, रावतखेडा के कारूलाल, रामुपरा के सत्‍यनारायण, बिसलवास सोनगरा के कन्‍हैयालाल जावद के रामप्रकाश, साकरियाखेडा के नंदूभाई परसराम, कानाखेडा के अजितमल, सादडी रोड बघाना के हसनखान, भाटखेडा के नीलेश जोशी, रेवली-देवली के कन्‍हैयालाल सुतार, बांगरेड का खेडा निवासी जोरसिह  बंजारा, छायन के नारायण अमृत लाल, चेनपुरा के गट्टु सिह, अल्‍हेड के दीपक वसीटा ने भी जनसुनवाई में अपने आवेदन प्रस्‍तुत कर, अपनी समस्‍याएं सुनाई। इस पर संबंधित जिला अधिकारियों को त्‍वरित कार्यवाही कर, समस्‍याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए गए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE