BREAKING NEWS
खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुधाखेड़ी माताजी मंदिर भोजनशाला को मिली.. <<     KHABAR : हर्बल औषधियों की प्रसंस्करण इकाइयां.. <<     बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश जी.. <<     देवास पुलिस को बड़ी डिजिटल सौगात, डीआईजी.. <<     सिंहस्थ 2028 को लेकर देवास पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के नाम पर सियासत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम रोज एक घंटे गाली देने का सेशन रखें,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के ग्राम भंडारिया में युवक.. <<     KHABAR : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2022, 5:32 pm
BIG NEWS : निर्माण विभाग सडकों की मरम्‍मत का कार्य इस माह अंत तक पूर्ण करवाये, कलेक्‍टर अग्रवाल ने समय-सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के लोक निर्माण विभाग सहित सड़कों का निर्माण करवाने वाले सभी निर्माण विभाग अपनी क्षतिग्रस्‍त सभी सडकों की मरम्‍मत, पेचवर्क, नवीनीकरण का कार्य इस माह अंत तक पूर्ण करवाकर, सडकों को दुरस्‍त करवाये। अन्‍यथा क्षतिग्रस्‍त सडक की वजह से कोई घटना, दुर्घटना आदि होती है, तो संबंधित निर्माण विभाग के अधिकारी की जवाबदेही तय की जावेगी। यह निर्देश कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल ने मंगलवार को समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री सहित  अन्‍य सभी निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्‍टर अग्रवाल ने सभी जनपद सीईओ और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए, कि जिले में स्‍वीकृत अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य, तत्‍काल प्रारंभ करवाकर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। उन्‍होने सम्‍बल-2 योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के पंजीयन के लिए पंचायत सचिवों को लक्ष्‍य प्रदान कर उनकी एक सप्‍ताह में पूर्ति सुनिश्चित करवाने के निर्देश सभी जनपद सीईओ को दिए। साथ ही सभी सीएमओ को निर्देश दिए, कि संबल-2 योजना के तहत पंजीयन के प्रकरण जो, जांच के लिए लंबित है। उनका निराकरण इसी सप्‍ताह करें। कलेक्‍टर ने विक्रेता विहिन राशन दुकानों, अतिरिक्‍त राशन दुकानों को दो सप्‍ताह में प्रारंभ करवाने के निर्देश भी जिला आपूर्ति अधिकारी को दिए।

कलेक्‍टर ने ऐसी राशन दुकानों जिनसे 20 प्रतिशत से कम खाद्यान का वितरण पोर्टल पर दिख रहा है। उनका सत्‍यापन करवाने तथा खाद्यान्‍न का शतप्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी जिला आपूर्ति अधिकारी को दिए। कलेक्‍टर ने पशुपालन विभाग की संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं में पशु चिकित्‍सक वाईज लक्ष्‍य आंवटित कर लक्ष्‍य की पूर्ति करवाने के निर्देश दिए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE