BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की एक और पहल,.. <<     इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<     KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2022, 7:01 pm
NEWS : महाविद्यालय में हुआ केरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम, विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री निशुल्क अनुप्रीत कोचिंग योजना के बारे में गया बताया, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर

Share On:-

भवानीमंडी । राजकीय बिड़ला महाविद्यालय भवानी मंडी में केरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निशुल्क अनुप्रीत कोचिंग योजना के बारे में जानकारी दी गई । 

चाणक्य एजुकेशन एकेडमी झालावाड़ के अनंत शर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी सही संस्थान में नियमित अध्ययन करते हुए सफलता प्राप्त कर सकता है। मुख्यमंत्री निशुल्क अनुप्रीत कोचिंग योजना से जुड़े हुए कोचिंग संस्थानों एवं उनमें अध्ययन करने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताया ।  

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी अच्छे कोचिंग संस्थानों से जुड़ कर अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त कर सकते हैं।  सरकारी सेवाओं के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय या उद्योग स्थापित कर भी विद्यार्थी अपनी आजीविका चला सकते हैं। साथ ही निजी संस्थानों में भी सेवा के अनेकों अवसर हैं जिनमें भी विद्यार्थी अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं । विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी रखते हुए उनका पूरा लाभ उठाना चाहिए ।  

इस दौरान सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें पूछे गए प्रश्न का सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।  
इस अवसर पर चाणक्य ग्रुप ऑफ एजुकेशन झालावाड़ के इमरान अली, मुकुटबिहारी शर्मा, सतीश शर्मा, महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ अशोक कुमार पाटीदार, राजेंद्र कुमार व रासबिहारी सोनी भी उपस्थित रहे। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE