BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2022, 7:23 pm
KHABAR : जिला पंचायत सीईओ ने बच्‍चों के साथ किया भोजन, विभिन्‍न कार्यो का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए दिशा-निर्देश, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर   

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी गुरूप्रसाद ने गत दिवस प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय लोड़किया का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में 92 बच्चें उपस्थित थे। विद्यालय में आंतरी माता स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार मध्यान्‍ह भोजन की गुणवत्ता जॉचने के लिए जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद ने बच्चों के साथ भोजन कर, गुणवत्ता परखी और बच्चों से कई प्रश्न किए, जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्‍तर दिया।

जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद ने ग्राम पंचायत नलखेड़ा में मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत नंदन फलोउद्यान के हितग्राहियों भूपेन्द्रसिंह देवड़ा, कमलेश मोड़, धर्मराज पाटीदार, विनोद पाटीदार, के खेत पर लगे बगीचे का अवलोकन किया तथा हितग्राहियों से नंदन फलोउद्यान के तहत स्वीकृत राशि समय पर प्राप्त हुई या नही, बगीचे लगाने में क्या परेशानी आ रही है तथा उद्यानिकी विभाग के कर्मचारी द्वारा समय समय पर मार्गदर्शन दिया जाता है या नहीं आदि के संबंध में चर्चा की। 

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत आकली के गॉव तुमड़ा में गौशाला, सामुदायिक पोषण वाटिका, चारागाह विकास आदि कार्यो का निरीक्षण कर, मौके उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया, कि गौशाला शीघ्र प्रारंभ करवाई जाए। अमृत सरोवर की साईड का निरीक्षण कर, उपयंत्री एवं सहायकयंत्री को निर्देशित किया, कि इस कार्य का डीपीआर तैयार किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्‍त सीईओ अरविंद डामोर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE