BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2022, 4:07 pm
BIG REPORT : 10 हजार का ईनाम आरोपी और वायडी नगर पुलिस, जब मिली पुख्ता जानकारी तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने दी दबिश तो हत्थे चढ़ा मानव दुर्व्यापार के प्रकरण में फरार चल रहा बदमाश, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा फरार ईनामी आरोपियों की धरपकड एव अपह्रत गुम बालक – बालिका के दस्तयाबी के विशेष अभियान के अन्तर्गत व दिनांक 28.11.2022 की रात्री में विशेष कोम्बींग गस्त में दिये निर्देशो पर कार्यवाही करते एवं अति. पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी , एवं नगर पुलिस अधीक्षक  मंदसौर  सतनाम सिंह व  किरण चौहान उपुअ महिला सुरक्षा शाखा के मार्गदर्शन तथा तेन्द्र पाठक थाना प्रभारी थाना वायडी नगर , उनि. विनय बुंदेला व टीम वायडी नगर द्वारा कार्यवाही करते थाना हाजा के प्रकरण में फरार 10000/- रू के ईनामी आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 19.10.2018 को फरियादिया ने थाना उपस्थीत होकर बताया की कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी नाबालीग लडकी उम्र 14 साल का अपहरण कर ले गया है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते अपराध क्रमांक 485/19.10.2018 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी व अपहर्ता के मिलने के संभावित स्थान पर दबिश दी किन्तु कोई महत्वपुर्ण सफलता प्राप्त नही हुई ।

घटना की गंभीरता को देखते  पुलिस अधीक्षक अनुराग सजानिया द्वारा वर्ष 2018 के लंबित प्रकरण में अपह्रता की अदम दस्तयाबी को चुनौती के रूप में ले हुए, अपने कुशल व प्रेरणादाई निर्देशन में थाना प्रभारी वायडी नगर निरीक्षक जितेन्द्र पाठक के नेतृत्व में पुनः अलग-अलग टीमो का गठन किया, जिसके परिणामस्वरूप उक्त अपह्रता को दिनांक 09.09.2022 को दस्तयाब किया गया जाकर अपह्रता के कथनो अनुसार उक्त प्रकरण में अपहरण, बलात्कार, मानव दुर्व्यापार, पोस्को एक्ट, एससी एसटी एक्ट की  धारा  366,376,(2)N,372,342,323 भादवि, पोस्को एक्ट की धारा 5L/6 व  SC ST ACT 3(2)N  का ईजाफा कर घटना में शामिल 2 आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायाल पेश किया गया व उक्त घटनाक्रम के मुख्य आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैयालाल मालवीय निवासी 500 क्वार्टर टिगरीया मन्दसौर व पप्पु मालवीय पिता शान्ती लाल निवासी मंगरोडा जिला प्रतापगढ राजस्थान अपह्रता की दस्तयाबी दिनांक से फरार हो चुके थे । उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक पर  5000 - 5000/-रू ईनाम की उदघोषणा की गई । फरार आरोपी के गिरफ्तारी हेतु हर संभव प्रयास करते लगातार संभावित स्थानो पर दबिश देकर गिरफ्तारी हेतु अथक प्रयास किये गये ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनाकं 28.11.2022 की रात्री में चलाई गई कोम्बीग गस्त के दौरान कार्यवाही करते अपहण व बलात्कार के प्रकरण में फरार शातीर आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैयालाल मालवीय निवासी 500 क्वार्टर टिगरीया मन्दसौर व पप्पु मालवीय पिता शान्ती लाल निवासी मंगरोडा जिला प्रतापगढ राजस्थान गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी –
- कान्हा उर्फ कन्हैयालाल मालवीय निवासी 500 क्वार्टर टिगरीया मन्दसौर
- पप्पु मालवीय पिता शान्ती लाल निवासी मंगरोडा जिला प्रतापगढ राजस्थान      

पुलिस टीम – 
निरी जितेन्द्र पाठक, उनि विनय बुंदेला, प्रआर 100 संतोष जोशी, प्रआर 620 मुकेश सारस्वत,आर 360 पुष्कर धनगर, आऱ चालक 119 विजय तनान , सैनिक 252 बाबु सिंह तथा टीम वायडी.नगर का सराहनिय योगदान रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE