नीमच। भोपाल से विदिशा लौटते समय सड़क दुर्घटना में विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा, विदिशा टूडे के संपादक सुनिल शर्मा, नयन एक्सप्रेस के संपादक नरेन्द्र दीक्षित का असामयिक निधन हो गया।
उनके इस असामयिक निधन पर जिला प्रेस क्लब ने उन्हें शोक संतप्त श्रद्धांजलि अर्पित की। इस शोक सभा में दिवंगत पत्रकार साथियों को 2 मिनट का मौन रखकर जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राहुल जैन, कोर कमेटी सदस्य वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सन्नाटा, संजय यादव, हेमेन्द्र शर्मा, प्रहलाद भट्ट, मनीष बागड़ी, महेश जैन, गोपाल जोशी विजय जोशी, नवीन पाटीदार (सचिव), विजीत राव महाडिक, आशीष सेठी, अभिषेक भारद्वाज (उपाध्यक्ष), राजेश भंडारी (कोषाध्यक्ष), अजय चौधरी (मिडिया प्रभारी) कृष्णा शर्मा (विधिक सलाहकार), कार्यकारिणी सदस्य आनंद अहिरवार, मनोज खाबिया, अशोक व्यास, कैलाश मंत्री, रुपेश सारू, सुरेश साहू, जगजीवन चौधरी, एवं कुणाल शर्मा, सुयोग मानव आदि उप समिति सदस्यों व पत्रकार साथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।