BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2022, 4:20 pm
KHABAR : एड्स की रोकथाम के लिए जिले में 1 से 15 दिसम्‍बर तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान, विभिन्न गतिविधियां होंगी आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला एड्स नियंत्रण समिति के नोडल अधिकारी डॉ. निशांत शर्मा द्वारा बताया गया कि विश्‍व एड्स दिवस पर एच.आई.वी./एड्स की रोकथाम हेतु 1 दिसम्‍बर से 15 दिसम्‍बर 2022 तक आमजन को जागरूक करने हेतु जिले में टेस्‍ट एण्‍ड ट्रीट एवं 360 डिग्री अभियान के अंतर्गत विभिन्‍न प्रचार प्रसार की गतिविधियॉ आयोजित की जावेगी।  जिसके अंतर्गत 39 स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं पर एच.आई.वी./एड्स एवं टी.बी.की जॉच हेतु स्‍वास्‍थ्‍य शिविर होगे, 49 संस्‍थाओं पर एच.आई.वी./एड्स की रोकथाम के संदेश के साथ बैनर लगाये जावेगे, 10 हाई/हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूलो में आर.के.एस.की टीम द्वारा बच्‍चों को जानकारी दी जावेगी, 60  ग्राम स्‍वास्‍थ्‍य पोषण दिवस पर ग्रामीण महिलाओं को एच.आई.वी./एड्स, टी.बी. एवं हेपेटाइटिस पर जानकारी ए.एन.एम. एवं सी.एच.ओ. द्वारा दी जावेगी। सभी आई.सी.टी.सी. केन्‍द्रो पर पाजिटिव क्‍लाइंट के छूटे हेतु स्‍पाउस व पार्टनर की जॉच के लिए सम्‍पर्क किया जावेगा। ऐसे क्‍लाइंट जो लम्‍बे समय से दवा लेने नहीं आ रहे है, उसे भी सम्‍पर्क किया जायेगा। उच्‍च जोखिम क्षेत्रों में लक्ष्‍यगत हस्‍तक्षेप परियोजना एवं लिंक वर्कर स्‍कीम द्वारा प्रचार प्रसार की गतिविधियॉ की जावेगी। 9 कालेजों में रेड रिवन क्‍लब गठित है जिनके माध्‍यम से छात्र एवं छात्राओं को जानकारी दी जावेगी । जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई द्वारा एक दिसम्‍बर 2022 को जिला चिकित्‍सालय परिसर से प्रातरू 10 बजे रैली का निकाली जाएगी ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE