देवास। कार्यपालन यंत्री (शहर) ने बताया कि देवास शहर में उपभोक्ताओं की समस्याओं को ध्यान में रखकर स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे है। स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं के मीटर रीडिंग ऑनलाइन ही हो जायेगी। जिससे उपभोक्ता का प्रतिमाह मीटर रीडिंग अनुसार सही रीडिंग काबिल समय पर जारी किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता स्वयं ही अपने मोबाईल पर उर्जस ऐप के माध्यम से मीटर की रीडिंग प्रतिदिन देख सकेगा। साथ ही इन मीटरों में यह भी सुविधा है कि यदि उपभोक्ता के परिसर के भीतर कोई फॉल्ट होता है तो मीटर स्वयं ही लाइट बंद कर देगा, जिससे की उपभोक्ताओं के किसी प्रकार के उपकरण खराब नहीं होंगे व दुर्घटना से भी बचा जा सकेगा।