देवास। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी आज 01 दिसंबर गुरुवार को जिले के खातेगांव आएंगे। प्राप्त भ्रमण कार्यक्रम अनुसार मंत्री डॉ. चौधरी प्रातः 11.15 बजे भोपाल से रवाना हुए। वे दोपहर करीब 01.30 बजे खातेगांव पहुंचेंगे। मंत्री चौधरी यहां पर 13 करोड़ रुपए की लागत से बने सिविल अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 03.00 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।