मंदसौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए के नकुम ने बताया कि पुरुष नसबंदी पखवाड़े के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुंधडका एवं सीतामऊ में 16 पुरुष नसबंदी बिना चीरा- बिना टांका नवीन पद्धति द्वारा डॉ हेमंत कंसल एनएसवी सर्जन द्वारा किए गए। इस ऑपरेशन में पुरुष को नसबंदी के बाद अस्पताल में भर्ती नहीं रहना पड़ता है स पुरुष नसबंदी कराने वाले हितग्राही को प्रोत्साहन राशि 3000 का भुगतान बैंक खाते के माध्यम से किया जाता एवं प्रेरित करने वाले व्यक्ति को 400 रूपये का भुगतान किया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुंधडका 8 एवं सीतामऊ में 12 दूरबीन पद्धति से महिला नसबंदी भी की गई।